Saturday, December 24, 2022

गया प्रसाद कुमरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष बने

गया प्रसाद कुमरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष बने 

लखनादौन में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी की जिला स्तरीय बैठक 24 दिसंबर 2022 को लखनादौन मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सिवनी जिला प्रभारी तिरूमाल प्रकाश धुर्वे ने बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति करते हुये गया प्रसाद कुमरे को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
        


यह निर्णय सर्वसम्मिति से लिया गया है। आगे जानकारी देते हुये गोंगपा के सिवनी जिला प्रभारी तिरूमाल प्रकाश धुर्वे ने बताया कि सिवनी जिला अध्यक्ष के पद पर नवीन नियुक्ति की गई है वहीं शेष ब्लॉकों की कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी यथावत रहेगी। लखनादौन मुख्यालय में आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में सिवनी जिले के समस्त पदाधिकारी व कायकर्तागण मौजूद रहे।  


No comments:

Post a Comment

Translate