Wednesday, December 21, 2022

रजक समाज ने स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई

रजक समाज ने स्वच्छता के जनक संत गाडगे जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई

सिवनी। गोंडवाना समय। 

रजक महासंघ सिवनी इकाई द्वारा बाहुबली चौक समीप धोबी टांका धौबीघाट पर 20 दिसम्बर 2022 दिन मंगलवार को  स्वच्छता के जनक संत श्री गाडगे जी महाराज की 66 वीं पुण्यतिथि नगर के सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा सानंद सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई।
                


पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर समाज के सभी सामाजिक बंधु सपरिवार धोबी टांका स्थल पर उपस्थित होकर संत श्री गाडगे जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प समर्पित किए गए। 

धोबीघाट में पानी की समस्या का समाधान और बाऊंड्रीवाल से सुरक्षित किया जायेगा

इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान, पार्षद चंदन खतादिया, पार्षद अजय बाबा पांडे, पार्षद जनाब जोहेब जकी अनवर और कुछ भाजपाई नेताओं द्वारा गाडगे जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
                नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने गाडगे जी महाराज की पुण्यतिथि पर सामाजिक लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दौरान धोबी समाज की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि जल्द से जल्द धोबी घाट पर समाज के लोगों को जो पानी की समस्या हो रही है, उसे शीघ्र ही समाप्त किया जाकर उक्त स्थल पर बाउंड्री वॉल से सुरक्षित किया जाएगा।
                इसके साथ ही रजक समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उनकी हर समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा कराएंगे। कार्यक्रम के अंत में संत गाडगे जी महाराज का सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया एवं समस्त सामाजिक बंधुओं का रजक महासंघ द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Translate