Type Here to Get Search Results !

हम आपस में लड़ते रहेंगे तो आदिवासी पर अन्याय-अत्याचार की घटनायें बढ़ती रहेंगी-फग्गन सिंह कुलस्ते

हम आपस में लड़ते रहेंगे तो आदिवासी पर अन्याय-अत्याचार की घटनायें बढ़ती रहेंगी-फग्गन सिंह कुलस्ते

दिल्ली में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

नई दिल्ली। गोंडवाना समय। 

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक कि अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भारी इस्पात उद्योग केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में हुई। जिसमें भारत के हर एक प्रदेश से आए हुए लोगों को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई।
            


प्रदेश अध्यक्ष के रुप में सभी प्रदेश अध्यक्ष को आपने अपने जिलों में कार्यकारिणी की गठन करने के लिए मनोनीत किया गया। उड़ीसा, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, तमाम प्रदेशो में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। 

यदि 32 प्रतिशत एक साथ खड़े हो जाये तो छत्तीसगढ़ की सरकार हिल जायेगी


अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में आयोजित हुई उक्त बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि यदि हम आपस में लड़ते रहेंगे तो ऐसी घटनायें बढ़ती रहेंगी। आप किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है तो उस राजनीतिक दल में मेहनत करके कार्य करें। आदिवासी आरक्षण के बाद भी सामान्य सीट से भी आदिवासी समाज के व्यक्तियों ने चुनाव जीता है। छत्तीसगढ़ में 20 प्रतिशत कर दिया गया है। सर्व आदिवासी समाज के अलावा कोई नेता खड़ा नहीं हो रहा है। यदि 32 प्रतिशत एक साथ खड़े हो जाये तो छत्तीसगढ़ की सरकार हिल जायेगी। आदिवासियों के साथ अन्याय हो रा है। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्टीय एसटी आयोग के सदस्य अन्नंत नायक, विधायक विनय प्रकाश, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय, डीआईजी अशोक कुमार, डा. संजय, रामजी सिंह गोंड, मोहन प्रसाद, कल्पना कनाके, डा, कुन्दन कुमार गोंड, ज्ञानेश्वर गोंड, रामनगीन गोंड, नथुनी प्रसाद, राधेश्याम गोंड, महेन्द्र प्रताप गोंडसे, लल्लन शाह, कमलेश कुमार गोंड, भूपति सिंह मरकाम, अरबिन्द कुमार, आशा, सावित्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.