Type Here to Get Search Results !

थांवरी में किस व्यापारी के यहां पर ट्रक से उतारी गई पुरानी धान

थांवरी में किस व्यापारी के यहां पर ट्रक से उतारी गई पुरानी धान  

सिवनी जिले के धान खरीदी केंद्रों में पुरानी धान खपाने का चल रहा खेल 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

धान खरीदी केंद्र भले ही स्वसहायता समूह के नाम पर विभाग के द्वारा दे दिये गये हो लेकिन इसके पीछे संबंधित विभाग के प्रमुख अधिकारी, व्यापारी व स्वसहायता समूह के नाम पर धन कमाने वाले सत्त्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं की जुगलबंदी करने वाले नेताओं का मजबूत गठबंधन सरकार, शासन को चूना के लिये किया गया है।                     


धान खरीदी केंद्रों में जहां किसानों का शोषण किया जा रहा है वहीं व्यापारियों की धान को खपाने का कार्य किया जा रहा है। अमानक स्तर की धान जो कि पिछले वर्ष की है एवं बाहर के प्रदेश व अन्य जिलों से आने वाली अमानक स्तर की धान को व्यापारियों के द्वारा धान खरीदी केंद्रों में खपाया जाकर शासन के द्वारा समर्थन मूल्य का लाभ उठाया जा रहा है। 

जानकारी मांगने वालों को दे रहे जान से मारने की धमकी

इसके लिये व्यापारियों के द्वारा बाहर की आमानक स्तर की पुरानी धान को भी सिवनी जिले में बुलाया जा रहा है। बीते दिनों बण्डोल थाना क्षेत्र के ग्राम थांवरी में किसी व्यापारी के यहां पर धान का ट्रक रात के अंधेरे में आया था जिसे रात से लेकर सुबह तक खाली कराया जाकर रवाना कर दिया गया।
            इस संबंध में थांवरी ग्राम के कुछ ्ग्रामीणों ने जब ट्रक में उतर रही पुरानी धान को देखा और सवाल जवाब किया तो वहां पर मौजूद किसी ने भी सही जवाब नहीं दिया। इसकी जानकारी जब उन्होंने लेने का प्रयास किया तो उनके साथ व्यापारी के दलाल व कार्य करने वाले कर्मचारियों के द्वारा धमकाया भी जा रहा है, उनके साथ मारने पीटने की कोशिश की जाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.