Type Here to Get Search Results !

मिशन 2023 को लेकर मध्यप्रदेश में गोंडवाना की रणनीति तैयार, एक बूथ 41 यूथ मजबूत करने पर दिया जोर

मिशन 2023 को लेकर मध्यप्रदेश में गोंडवाना की रणनीति तैयार, एक बूथ 41 यूथ मजबूत करने पर दिया जोर 

जबलपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न




कमलेश गोंड, राष्ट्रीय संवाददाता
जबलपुर। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी को लेकर 22 जनवरी 2023 को गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने जबलपुर में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर इसका शंखनाद कर दिया है।
            


जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मिशन 2023 को आगे बढ़ाये जाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। गोंडवाना के प्रदेश कार्यसमिति ने बैठक में आगामी कार्ययोजना को पटल पर रखते हुये पहले के संगठनात्मक कार्यो पर चर्चा कर एक बूथ 41 यूथ मजबूत करने पर जोर दिया है। ये बैठक विधानसभा चुनाव 2023 के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

गोंडवाना गांव चली की पहल को हर मतदाता तक पहुंचना है 


बैठक में गोंगपा नेताओं ने मिशन 2023 को लेकर मंथन किया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा किया गया कि विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच कैसे जाना है। गोंडवाना गांव चली की पहल को हर मतदाता तक पहुंचना है। चाहे वो उन्हें वोट दे या न दें, कैसे शीर्ष नेतृत्व का मैसेज नीचे पहुंचाया जाएगा।                 इस पर भी चर्चा की गई है विधानसभा चुनाव के लिहाज से मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तीसरा विकल्प के लिए काफी अहम हैं क्योंकि यहां से 47 सीट आरक्षित रहती हैं और आदिवासी बाहुल्य में गोंगपा की स्थिति भी काफी मजबूत है। यही वजह है कि गोंगपा का सबसे ज्यादा फोकस आदिवासी बाहुल्य छेत्रो पर है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश के सभी सीटों में चुनाव लड़ने का लक्ष्य रखा है।
                 बैठक में गोंगपा के प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मार्को ने कहा कि गोंगपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार मतदाता संवर्धन से लेकर मतदाता संपर्क तक प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। जिला कार्यकर्ता एवं बूथ की बैठक भी कब-कब करनी है, इसे लेकर जिलास्तर पर तैयारी करें। चुनाव को मद्देनजर रखते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाना है।

हर जिलों में भर्मण करें पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों को हर जिलों  में प्रवास कार्यक्रम अध्यक्ष सुनिश्चित करें जिससे प्रत्येक पदाधिकारी चरणबद्ध ढंग से निचले स्तर के कार्यकर्ता से लेकर आम जनमानस तक पहुंच सकें। सभी जिला पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों के साथ एक बैठक कर परिचय प्राप्त करें। साथ ही संगठन के अंतर्गत जिलों के सभी जनप्रतिनिधि के साथ भी बैठक करें।

अनुपपुर  के जिला अध्यक्ष बने प्रीतम सिंह मरावी 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश कार्यसमिति कि बैठक में प्रीतम सिंह मरावी को अनुपपुर जिले का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान गोंडवाना समग्र विकास आंदोलन क्रांति के समस्त कार्यकतार्ओं पदाधिकारियों और समर्थकों में हर्ष एवं उत्साह की लहर हैं।
             गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे, रामखिलावन तिवारी प्रदेश महासचिव सचिव, दुर्गा कोर्राम  प्रदेश उपाध्यक्ष, विरेन्द्र सिंह तेकाम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, रामसेवक चंदेल (चांदनी) जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, बीरन सिंह आर्मो ब्लाक अध्यक्ष कोतमा, सुरेन्द्र सिंह श्याम ब्लाक अध्यक्ष अनुपपुर महेश कुशराम  जिला महासचिव, सत्येन्द्र सिंह मरावी जिला महासचिव, राजू कुसराम , अवध धुर्वे, प्रकाश सिंह धुर्वे , कैलाश मरावी , लामू सिंगराम , पराग तेकाम , सुरेश धुर्वे, मोहन सिंह बरकड़े , ठाकुर सिंह आर्मो आदि कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रीतम सिंह मरावी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.