Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनाने पर किसानों के खाते में दिया जायेगा 25-25 लाख रूपए

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनाने पर किसानों के खाते में दिया जायेगा 25-25 लाख रूपए 

200 से 300 लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लिया


मण्डला। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में जिला मंडला के निवास विधानसभा क्षेत्र में निवास तहसील के पास मैदान में सदस्यता अभियान के तहत आबकारी उपनिरीक्षक के पद से रिटायर मदन कुलस्ते के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी सन्तोष चंद्राकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अनिल सिंह धुर्वे, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक दरबू सिंह उइके, राष्ट्रीय सचिव भगदिया, प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सदास्यता प्रभारी राधेश्याम काकोड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शाह मरावी, प्रदेश महासचिव प्रकाश धुर्वे, प्रदेश सचिव समारू सिंह मरावी, प्रदेश संगठन मंत्री महिला मोर्चा राजेश्वरी मसराम, संभागीय उपाध्यक्ष मनीराम काकोड़िया, जिला अध्यक्ष मंडला एवं जिला पंचायत उपाध्याक्ष  कमलेश टेकाम, जिला अध्यक्ष जबलपुर मोहन उइके, महिला प्रकोष्ट कार्यवाहक अध्यक्ष सत्या वाल्के, महिला प्रकोष्ट सम्भागीय अध्यक्ष दीप्ति कोर, जिला अध्यक्ष मंडला एवं जिला पंचायत सदस्य ललिता धुर्वे, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष डिंडोरी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष कराजियां, महेश वट्टी आदि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें 200 से 300  लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लिया। 

विधायक जीतने पर पिछली सरकारों से 75 वर्षों का हिसाब पूछा जाएगा


इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने खबर को साझा करते हुए जानकारी दी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम के उद्बोधन में यह कहा गया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे जोश के साथ कार्य कर रही है।

जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। निश्चित रूप से 2023 में मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बिना किसी की भी सरकार बनना निश्चित नहीं है। इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक जीतने पर पिछली सरकारों से 75 वर्षों का हिसाब पूछा जाएगा। 

मानव-मानव एक समान, सबको शिक्षा सबको रोजगार यहीं हैं गोंडवाना का पैगाम

वहीं मध्य प्रदेश में हो रहे बीजेपी सरकार के घोटालों को चाहे वो यूरिया घोटाला हो, राशन घोटाला हो, संबल कार्ड घोटाला हो, आयुष्मान कार्ड घोटाला हो इन सभी घोटालों की सरकार से अरबों के घोटालों का हिसाब लिया जाएगा। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान से जो 5 से 10 एकड़ का किसान थे उसके पास करोड़ों अरबों की संपत्ति का मालिक कैसे बने उसका भी हिसाब लिया जायेगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार सत्ता स्थापित कराने पर किसानों के खाते में 25-25 लाख रूपए दिया जायेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दूर करने का कार्य गोंडवाना सरकार करेगी, गोंडवाना का क्या पैगाम मानव मानव एक समान, सबको शिक्षा सबको रोजगार यहीं हैं गोंडवाना का पैगाम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.