Type Here to Get Search Results !

सांसद ढाल सिंह बिसेन के परिजन के वेयर हाऊस में धान खरीदी में खुलेआम लुट रहे किसान

सांसद ढाल सिंह बिसेन के परिजन के वेयर हाऊस में धान खरीदी में खुलेआम लुट रहे किसान 

आदर्श स्वसहायता समूह और वेयर हाऊस संचालक की मिली भगत से किसानों को 10 लाख से अधिक का होगा नुकसान 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कांग्रेस हो या भाजपा के नेता इनके ही वेयर हाऊस में धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ लूट, शोषण खुलेआम हो रहा है। इसमें खरीदी केंद्र का जिम्मा लेने वाले स्वसहायता समूह की महिलायें भी और उनके द्वारा लगाये कर्मचारियों के द्वारा भी किसानों का खुलकर शोषण किया जा रहा है। हालांकि स्व सहायता समूह तो सिर्फ नाम के ही इनकी आड़ में नेता और राजनैतिक व्यापारी या दुकानदारी चलाने वाले प्रमुख भूमिका निभा रहे है।
            


सिवनी जिले में कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के परिवारजन के वेयर हाऊस में किसान लूट रहे है वहीं सिवनी बालाघाट के सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन के परिवारजन के वेयरहाऊस में भी किसानों का खुलेआम शोषण हो रहा है। इसमें हम यह मान सकते है कि कांग्रेस और भाजपा दोनो ही किसानों का शोषण, लूटपाट करने में माहिर है और शामिल भी है। 

41 किलो 200 ग्राम तो किसी कट्टी में 41 किलो 600 ग्राम तक तौल रहे धान 


आमागढ़ क्षेत्र के किसानों की धान खरीदी केंद्र में जब गोंडवाना समय और मीडिया टीम पहुंची तो उन्होंने जानकारी लिया वहां पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि यह वेयर हाऊस सांसद ढाल सिंह बिसेन के परिवारजन पुत्र लोकेश बिसेन का है।
        

वहां पर धान खरीदी का कार्य जारी है, किसानों की धान खरीदी की जा रही है। आदर्श स्व सहायता समूह कारीरात के द्वारा किसानों की धान खरीदी की जा रही है। वहां लगभग 1 लाख क्ंिवटल से अधिक की धान खरीदी करके वेयर हाऊस में रखा जायेगा। वर्तमान में आधे से भी ज्यादा खरीदी हो चुकी है।
             वहां पर धान खरीदी के दौरान सिली हुई बोरियों का वजन कराया गया तो वहां पर पाया गया कि किसी कट्टी में 41 किलो 200 ग्राम तो किसी कट्टी में 41 किलो 600 ग्राम तक निकली। 

10 लाख का फायदा वेयर हाऊस संचालक को या आदर्श स्व सहायता समूह को होगा 


इस संबंध में जब आदर्श स्व सहायता समूह के कर्मचारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा अधिक इसलिये लिया जा रहा है क्योंकि नमी ज्यादा है जबकि किसानों का कहना है कि नमी से मापने के बाद सही धान निकलने के बाद भी हमसे 41 किलो 200 से ग्राम से अधिक ही यानि 41 किलो 800 ग्राम तक धान ली जा रही है।                 इस आधार पर हम यह मान सकते है कि यदि 5000 हजार क्विंटल धान भी यदि आमागढ़ खरीदी केंद्र में किसानों से अधिक लिया गया तो किसानों को लगभग 10 लाख रूपये से अधिक का नुकसान होगा और 10 लाख का फायदा वेयर हाऊस संचालक को होगा या खरीदी करने वाले स्व सहायता समूह को होगा यह तो दोनो के बीच और संरक्षण देने वाले विभाग के अधिकारी ही अच्छे से जानते है। 

खरीदी केंद्र में किसानों को नहीं मिल रही सुविधा


आमागढ़ धान खरीदी केंद्र जो कि सांसद ढाल सिंह बिसेन के परिवारजन के वेयर हाऊस में बनाया गया है। जहां पर किसानों को खरीदी केंद्र के नियमानुसार कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। वेयर हाऊस अभी तक पूर्ण भी नहीं हुआ है वहां पर तौल कांटा का निर्माण कार्य 5 जनवरी 2023 तक भी चल ही रहा था जिसे अभी बनने में कुछ दिन ओर लगेंगे।
                वेयर हाऊस में हो रही खरीदी केंद्र में न तो पंडाल लगाया गया है न ही पानी की व्यवस्था है और न ही अन्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। किसानों को सुविधा दिये जाने के नाम पर प्रति विक्ंटल राशि भी विभाग द्वारा निर्धारित की गई है लेकिन किसानों को सुविधा न तो स्व सहायता समूह उपलब्ध करवा रहे है और न ही वेयर हाऊस संचालक उपलब्ध करवा रहे है। वेयर हाऊस में धान खरीदी के बाद जो कट्टी का स्टाक किया जा रहा है वहां पर जमीन में नीचे पटा नहीं बिछाये जा रहे है जमीन से लगाकर स्टाक किया जा रहा है। 

धान खरीदी के नाम पर किसानों को लूट रहा आदर्श स्व सहायता समूह


आदर्श स्व सहायता समूह अरी उसरी में धान खरीदी का कार्य का खुले मैदान में किया जा रहा है, जहां पर किसानों से अधिक धान ली जा रही है। किसानों से 41 किलो 500 ग्राम तक धान तौली जा रही है। आदर्श स्व सहायता समूह के द्वारा कार्य पर रखे गये प्रबंधक से चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि नमी के कारण किसानों से ज्यादा धान ली जा रही है।
            

यहां पर भी लगभग 434 किसानों की धान लिया जाना है। धान की खरीदी केंद्र अरी उसरी में आदर्श स्वसहायता समूह के द्वारा किसानों कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों का खुलेआम शोषण करते हुये अधिक धान तौलकर किसानों को लूटा जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.