Type Here to Get Search Results !

नोटिस जारी कर जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक से किया जवाब तलब अन्यथा टेंडर निरस्त करने की होगी कार्यवाही

नोटिस जारी कर जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक से किया जवाब तलब अन्यथा टेंडर निरस्त करने की होगी कार्यवाही 

कन्या शिक्षा परिसर में जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक सुनील साहू द्वारा लापवाही बरतने पर जारी किया गया नोटिस 

जनजातिय कार्य विभाग सिवनी के कुछ लोभी अधिकारी कर्मचारी मेस संचालक को दे रहे संरक्षण 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जनजातिय कार्य विभाग सिवनी के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दौलत की भूख को मिटाने के लिये जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस के संचालक सुनील साहू के द्वारा सांठगांठ कर आर्थिक लाभ कमाने के लिये कन्या शिक्षा परिसर में गंभीर लापरवाही की जा रही है। सूत्र बताते है कि कन्या शिक्षा परिसर के मेस संचालन में छात्राओं का निवाला छीनने के लिये जनजातिय कार्य विभाग सिवनी के कुछ अधिकारी कर्मचारी जय दुर्गे केटरिग सर्विसेस संचालक सुनील साहू के साथ पार्टनरसिप में कुछ परसेंट कमीशन लेकर जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक को संरक्षण प्रदान कर रहे है।
                


वहीं जनजाति कार्य विभाग सिवनी में कुछ अधिकारी कर्मचारी वर्षों से मुख्यालय के कार्यालय में अपना कब्जा जमाये हुये जो कि भ्रष्टाचार करने में भी पारंगत हो चुके है इनके द्वारा अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग के हक अधिकारों को छीना जा रहा है या लूटा जा रहा है।

कन्या शिक्षा परिसर बोरदई सिवनी में जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक सुनील साहू को मेस संचालन के दौरान लापरवाही बरतने पर प्राचार्य द्वारा नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
                

हालांकि जनजातिय कार्य विभाग सिवनी के कुछ अधिकारी कर्मचारी भी जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक के साथ सांठगांठ कर कमीशन खा रहे है इसलिये मेस संचालक के द्वारा मनमानी की जा रही है जनजातिय कार्य विभाग का संरक्षण मिलने के कारण नोटिस भी एक तरह से कागजी खानापूर्ति ही है यह चर्चा चल रही है। वहीं बीते दिनों जनपद पंचायत अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी द्वारा भी कन्या शिक्षा परिसर का औचक निरीक्षण किया गया था जहां पर जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस के संचालक द्वारा मेस संचालन के कार्य में अनेक खामियां पाई गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों को किया है। 

गंदगी के बीच में ही छात्राओं को भोजन बैठकर करना पड़ता है

कन्या शिक्षा परिसर में मेस संचालन के दौरान जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक सुनील साहू के द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्यालय प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिवनी द्वारा जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस सिवनी के संचालक सुनील साहू को नोटिस जारी किया गया है।
            नोटिस जारी करते हुये उल्लेख किया गया है कि शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिवनी का मेस संचालन का कार्य किया जा रहा है जिसमें लापरवाही बरती जा रही है, भोजन बैठक हॉल की साफ-सफाई भोजन के पूर्व एवं भोजन के बाद में ठीक तरह से नहीं की जा रही है जिससे गंदगी के बीच में ही छात्राओं को भोजन बैठकर करना पड़ता है।
            ऐसी स्थिति में कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य के लिये उचित नहीं है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मेस संचालक किचन का शेष बचा हुआ भोजन को छात्राओं को दोबारा खिलाने में उपयोग तो नहीं करता है यह संभावना भी व्यक्त की जा रही है। 

किचन में शेष बचे भोजन को नष्ट नहीं जाने से आ रही दुर्गंध और पनप रहे मच्छर मख्खीयां

कन्या शिक्षा परिसर में जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस के संचालक के द्वारा मेस संचालन के दौरान किचन में शेष बचे भोजन को नष्ट नहीं किया जा रहा है। भोजन सड़ने के कारण वहां पर दुर्गंध एवं मख्खियां व मच्छर पनप रहे है जो कि छात्राओं के स्वास्थ्य के लिये उचित नहीं है। 

मेस संचालक कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ सफाई स्वच्छता पर नहीं दे रहा ध्यान 

कन्या शिक्षा परिसर में भोजन के लिये जय दुर्गे केटरिंग सर्विसेस द्वारा लिये गये ठेका में मेस संचालक सुनील साहू द्वारा लगाये गये कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ सफाई स्वच्छता एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करने संबंधी ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसमें भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
            मेस संचालन में कार्यरत कर्मचारियों को परिचय पत्र भी प्रदान नहीं किया गया है। वहीं इस संबंध मेस संचालक को स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुये जवाब मांगा गया है अन्यथा टेंडर निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.