Type Here to Get Search Results !

प्राचार्यों को सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने व्ही.सी.के माध्यम से दिए निर्देश

 प्राचार्यों को सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने व्ही.सी.के माध्यम से दिए निर्देश

जिला शिक्षा कार्यालय सिवनी का भी किया निरीक्षण

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पूर्व आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए


सिवनी। गोंडवाना समय। 

बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन दिनांक 17 जनवरी 2023 को प्रात: 11.30 बजे कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी में उपस्थित हुये तथा आॅनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सिवनी एवं बालाघाट जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के पूर्व आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        


सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा सर्वप्रथम जिला बालाघाट के प्राचार्यों को संबोधित किया गया तदुपरांत सिवनी जिले के प्राचार्यों को संबोधित किया। 

सभी प्राचार्यों को अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरणा दी


अपने संबोधन में सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा सभी प्राचार्यों को अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरणा दी तथा परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम के पूर्व दिनांक 21 जनवरी 2023 को सिवनी एवं 23 जनवरी 2023 को बालाघाट जिले में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता (निर्धारित 10 विषयों पर) में रूचि रखने वाले अधिक से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं (कक्षा 9 वीं से 12 वीं) को शामिल कराने हेतु निर्देशित किया तथा इस प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को सांसद के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जावेगा। 

शिक्षा विभाग कार्यालय हेतु नये भवन के लिये प्रस्ताव प्रेषित करने किया निर्देशित


सांसद द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी भयमुक्त, तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल हों इस हेतु इस प्रकार के आयोजन किये जा रहें हैं। ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के संबंध में किसी प्रकार के दुखद एवं अप्रिय समाचार प्राप्त न होवें। इसके उपरांत सांसद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी के कार्यालय भवन का एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। नये भवन हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने हेतु भी सहायक संचालक शिक्षा को निर्देशित किया। इस अवसर पर प्राचार्यों को संबोधित किये जाने हेतु श्री एस एस कुमरे सहा.संचालक द्वारा सांसद के प्रति अभार व्यक्त किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.