Type Here to Get Search Results !

हम सब मिलकर संगठन का कार्य मजबूती से आगे बढ़ाएंगे-दीपक नगपुरे

हम सब मिलकर संगठन का कार्य मजबूती से आगे बढ़ाएंगे-दीपक नगपुरे

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह आयोजित


सिवनी। गोंडवाना समय। 

भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह 7 जनवरी 2023 दिन शनिवार को भाजपा कार्यालय सिवनी में सम्पन्न हुआ।
                


ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे के द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री दीपक नगपुरे एवं अनिल गोल्हानी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही श्री श्रीनिवास मूर्ति, डॉ अभिजीत चौहान एवं श्रीमती निर्मला ठाकुर को जिला मंत्री तथा श्री ऋषभपाल बघेल को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाकर कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 

भाजपा में दीपक नगपुरे के जिला उपाध्यक्ष बनने से युवाओं में एक नया जोश दिख रहा है-वैभव पवार       


नवनियुक्त पदाधिकारियों का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकतार्ओं के द्वारा नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक नगपुरे का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय पहुँचने पर कार्यकतार्ओं के द्वारा आतिशबाजी की गई एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों एवं पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत किया गया।
        भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा में दीपक नगपुरे के जिला उपाध्यक्ष बनने से युवाओं में एक नया जोश दिख रहा है युवाओं के द्वारा लगाए जा रहे नारों को सुनते हुये उन्होंने कहा कि अब संघर्ष करो नही दीपक जी राज करो, हम तुम्हारे साथ है। 

कार्यकारिणी के विस्तार से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है-आलोक दुबे        


इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार करने से जिले भर के कार्यकतार्ओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है एवं आप सभी नए पदाधिकारी संगठन को शीर्ष पर पहुचायेंगे और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव चारों सीटे एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों सीटें भाजपा की झोली लाएंगे।

जिला संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा          


कार्यक्रम के शुरूआत में श्री अवधेश पिंकी त्रिवेदी द्वारा जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक नगपुरे का जीवन परिचय रखा गया। श्री दीपक नगपुरे ने अपने उद्बोधन में कहा की एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करते हुए आज संगठन ने मुझे यह दायित्व सौपा है।

जिला संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा एवं जिस तरह पार्टी युवाओं को मौका दे रही है निश्चित ही उससे नए युवाओ को जोड़ने में हमे सफलता प्राप्त होगी। इसके पश्चात आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष श्री संजय सोनी के द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद    


कार्यक्रम के दौरान सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेश दिवाकर, श्री सुजीत जैन, श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व नपाध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी, पूर्व महामंत्री संतोष नगपुरे, जिला महामंत्री श्री जयदीप चौहान, श्री गजानन्द पंचेश्वर एवं श्री अजय डागोरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री युवराज राहंगडाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उइके, अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री आशीष माना ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, श्री ज्ञानचंद सनोडिया, श्री आनंद शर्मा, श्री नवल श्रीवास्तव, जिलामंत्री श्री संजू मिश्रा, सुश्री रानी बघेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री सुमित राय, श्री मानसिंह सनोडिया, श्री सुजीत मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती जंघेला, बरघाट नपाध्यक्ष इमरता साहू, कुरई जनपद अध्यक्ष श्री लोचन मर्सकोले, अजय बाबा पांडे, विनोद सोनी, रमेश तिवारी, पूर्व नगराध्यक्ष भाजयुमो श्री आशीष नगपुरे, अंशुल चौरसिया, दीपू कनौजिया, अंकित ठाकुर, रौनक श्रीवास्तव, विनायक शर्मा, विक्रांत दुबे, विशाल गोस्वामी, जिला महामंत्री श्री नीरज रानू ठाकुर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्षगण श्री मोनू साहू, निक्की साहू, भुनेश कुल्हाड़े, काजू सल्लाम, मनीष अवधिया, दुर्गेश चक्रवर्ती, सोनू त्रिपाठी, मयंक पटले, राहुल सिंह परते, कमल पटले आदि मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.