Type Here to Get Search Results !

सतना गोंड समाज महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह पेंद्रो व जिला संरक्षक गंगा सिंह परस्ते बनें-

सतना गोंड समाज महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह पेंद्रो व जिला संरक्षक गंगा सिंह परस्ते बनें- 

संभागीय सह सचिव प्रेम लाल एलाड़ी ने दी नवनियुक्ति पदाधिकारीगण को हार्दिक बधाई सेवा जोहार 

सतना। गोंडवाना समय। 

विगत दिनांक 8 जनवरी 2023 को अशोका पैलेस सतना गोंड समाज महासभा जिला कमेटी सतना ने वार्षिकोत्सव मनाया।
            


जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती, रीवा संभागीय सह सचिव श्री प्रेम लाल एलाड़ी, युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री नारेंद्र सिंह उइके, जबलपुर गोंडी भूमका प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री नरेश कुलस्ते, सिवनी जिला से उगली सेक्टर अध्यक्ष श्री सहतलाल सरुते, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री शेर सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थित में

सर्वप्रथम प्रकृति शक्ति फड़ापेन गोंगो कर मंचासीन अतिथियों सहित सगाजनों का पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।

जिला कार्यकारिणी में इन्हें दी गई जिम्मेदारी


प्रेम लाल एलाड़ी संभागीय सह सचिव रीवा ने जानकारी देते हुये बताया कि तत्पश्चात संगठनात्मक समीक्षा व अपने विचार साझा करते हुए सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया।
        

जिसमें सर्वश्री गंगा सिंह परस्ते को जिला संरक्षक, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह पेंद्रो को जिला अध्यक्ष, श्री अजय सिंह कुशराम को जिला उपाध्यक्ष, श्री ब्रजभूषण सिंह को जिला उपाध्यक्ष, श्री सुफल सिंह श्याम को जिला उपाध्यक्ष, श्री सत्येन्द्र सिंह उइके (सत्तू) को जिला सचिव, श्री सूर्यभान सिंह उइके, मूरत सिंह एलाड़ी को जिला सदस्य नियुक्त किया गया।  

आर्थिक, शैक्षणिक, युवा व महिला प्रकोष्ठ की नियुक्ति की गई


इसके साथ ही आर्थिक शैक्षणिक प्रकोष्ठ जिला सतना का जिला अध्यक्ष श्री राजभान सिंह श्याम को, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री राज वरकड़े को बनाया गया।
            

वहीं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह एलाड़ी को जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी सिंह को, जिला सदस्य श्रीमती शांता सिंह झिकराम को व मझगवां ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह मरकाम, चंद्रकली सिंह श्याम को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
        अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सगाजनों ने हल्दी चांवल से तिलक वंदन कर पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.