Type Here to Get Search Results !

आरटीओ सिवनी में स्वयं का राजस्व बढ़ाने के हुनरबाजों को सलाहकार रखे मध्यप्रदेश सरकार

आरटीओ सिवनी में स्वयं का राजस्व बढ़ाने के हुनरबाजों को सलाहकार रखे मध्यप्रदेश सरकार 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश सरकार राज्य को आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में प्रगति की दिशा में बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनके विशेष सलाहकार सहित राजनैतिक सलाहकार भी विशेष भूमिका निभा रहे है।
                


मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में सर्वोच्च स्तर पर ले जाने की कवायद मध्यप्रदेश सरकार कर रही है इसके लिये तरह तरह के आयोजनों का सहारा भी लिया जा रहा है, वहीं उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने सहित मध्यप्रदेश के खनिज संपदा का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि मध्यप्रदेश आर्थिक रूप से आत्त्मनिर्भर बन जाये साथ में मध्यप्रदेश के नागरिकों को अत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश सरकार को अपनी राजस्व आय बढ़ाने के तरीको को भी खोजना चाहिये ताकि मध्यप्रदेश का राजस्व का खजाना भर सके। 

मध्यप्रदेश के खजाना में राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है


मध्यप्रदेश में कुछ सरकारी विभागों में उगाही या वसूली का कार्य करने के लिये अधिकारियों ने निजी व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंप दिया है। सरकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा जितना राजस्व सरकार व शासन के खजाने के लिये एकत्र किया जाता है उससे 10 गुना कहें या 100 गुना ज्यादा उगाही या वसूली उनके द्वारा लगाये गये निजी या प्राईवेट व्यक्तियों के द्वारा वसूली उगाही की जाकर लाखों करोड़ों का नुकसान सरकार को पहुंचाकर अपनी तिजोरी और जेबे भर रहे है।
                इसमें सिवनी का आरटीओ ऐसा विभाग है जहां पर अंधी कमाई अधिकारियों के चहते कमाऊपूत करके दे रहे है। कुछ तो ऐसे है जिन्हें 30 से 35 साल तक तर्जुबा है जो लाखों रूपये कमाकर सिवनी आरटीओ साहब को देते है। इतना ही नहीं कुछ रिश्तेदार को भी वसूली की जिम्मेदारी सिवनी आरटीओ द्वारा दी गई है। यदि इन निजी या प्राईवेट व्यक्तियों के हुनर को या हुनरकारों को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अपना सलाहकार नियुक्त कर दें और इनसे निजी कमाई की जगह राजस्व बढ़ाने के लिये जिम्मेदारी दे दें तो पूरे मध्यप्रदेश के खजाना में राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। इसके लिये सिवनी के आरटीओ विभाग से शुरूआत करना चाहिये। 

जिले से रहे परिवहन मंत्री लेकिन नहीं बदल पाये उगाही और वसूली की व्यवस्था

सिवनी जिले में आरटीओ विभाग किसी कुबेर के खजाने से कम नहीं है। यहां पर वसूली और उगाही का काम करने वाले निजी व्यक्तियों के हाथों में वर्षों से ठेकेदारी के आधार पर चल रही है। सिवनी जिले में स्व ठाकुर हरवंश सिंह परिवहन मंत्री रहे इसके साथ डॉ ढाल सिंह बिसेन भी परिवहन मंत्री रहे लेकिन सिवनी आरटीओ में प्राईवेट व्यक्तियों के द्वारा वसूली और उगाही का कार्य नहीं रूकवा पाये और न ही रोक पाये।
             मध्यप्रदेश में सिवनी का आरटीओ विभाग कार्यालय अपने आप में ही प्रसिद्ध है इसके साथ साथ सिवनी जिले की अंतराज्यीय जांच चौकी खबासा के नाम से पूर्व से ही चर्चित रही है। सिवनी आरटीओ विभाग की निजी वसूलीकर्ताओं के हुनरबाजों की कला मध्यप्रदेश सरकार के लिये शोध का विषय है। वहीं यदि इन्हें सलाहकार बना ले तो सरकार का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.