Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के कहने पर ज्यादा तौल रहे है किसानों की धान

कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के कहने पर ज्यादा तौल रहे है किसानों की धान 

किसानों को नुकसान पहुंचाकर लाभ कमा रहे तक्षशिला वेयर हाऊस संचालक 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गर्मी, ठण्ड, बरसात में खून पसीना बहाकर, रात दिन मेहनत करके अनाज का उत्पादन करने वाले अन्नदाताओं का शोषण कब और कैसे रूकेगा यह कृषि प्रधान देश में किसानों के लिये कठिन सवाल बनता जा रहा है। राजनैतिक दल किसानों के हमदर्द बनने में कोई कसर नहीं छोड़ते है, राजनैतिक दलों ने किसानों के नाम पर अलग मोर्चा, प्रकोष्ठ बनाकर रखा हुआ है जो किसानों के नाम पर सिर्फ और सिर्फ शुद्ध राजनैतिक लाभ लेते है और सरकार, शासन की प्रत्येक योजनाओं का लाभ भी स्वयं उठाते है।
            


किसानों की मूल समस्याओं का समाधान करने में कम ही भूमिका निभाते है। किसानों को जितनी मेहनत अनाज के उत्पादन में करना पड़ता है उससे कहीं ज्यादा मेहनत मशक्कत अब अनाज को विक्रय करने में करना पड़ रहा है।

सुई बनाने वाला मालिक सुई का दाम तय करता है लेकिन किसानों के उत्पादन का अनाज का समर्थन मूल्य सरकार तय करती है इसके बाद भी समर्थन मूल्य पर होने वाले खरीदी केंद्रों में किसानों का शोषण व उनके साथ खुलेआम लूट होती है।
            

मध्यप्रदेश में किसानों पर अन्याय, अत्याचार, शोषण के लिये विपक्षी दल कांग्रेस मुखर होकर मंचों से भाजपा पर आरोप लगाती है लेकिन सिवनी में कांग्रेस के नेता स्वयं किसानों का शोषण करने में मुख्य भूमिका निभा रहे है। 

41 किलो 200 ग्राम से लेकर 41 किलो 800 ग्राम तक तौल रहे धान


तक्षशिला वेयर हाऊस के संचालक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना के परिवार से संबंध रखती है। वहां पर धान खरीदी केंद्र मध्यप्रदेश शासन के द्वारा बनाया गया है, जहां पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी व समिति के अन्य कर्मचारियों, सर्वेयर, बेयर हाऊस प्रबंधक की उपस्थिति में किसानों की धान 41 किलो 200 ग्राम से लेकर 41 किलो 800 ग्राम तक धान तौली जा रही है।
                 

तक्षशिला वेयर हाऊस में मीडिया टीम के द्वारा जब धान खरीदी के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि किसानों से धान नमी के कारण 41 किलो 200 ग्राम से लेकर 41 किलो 800 ग्राम तक धान तौल कर ली जा रही है।
            वहीं उन्होंने बताया कि हम पहले 40 किलो 600 ग्राम तौल रहे थे लेकिन वेयर हाऊस संचालक राजकुमार खुराना के द्वारा आकर कहा गया कि किसानों की धान 41 किलो 200 से लेकर 41 किलो 800 ग्राम तक तौलो नहीं तो हमारा नुकसान होगा, इसलिये उनके कहने पर ही हमारे द्वारा किसानों से 40 किलो 600 ग्राम से ज्यादा धान लिया जा रहा है। अब आप स्वयं विचार कर सकते है कि कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के वेयर हाऊस में इस तरह किसानों का खुले आम शोषण किया जा रहा है। 

बिना टैग लगाये ही वेयर हाऊस में रख रहे धान की कट्टी


तक्षशिला वेयर हाऊस में मीडिया की टीम को धान की ऐसी कट्टी भी देखने को मिली जो कि बिना टैग के ही सिलाई कर दी गई थी जबकि कट्टी में सिलाई के साथ खरीदी केंद्र का टैग लगाना भी अनिवार्य है लेकिन टैग के बिना ही धान की कट्टी रैक में जमाने का कार्य वेयर हाऊस में किया जा रहा था जो कि अनेकों संदेह को जन्म देता है कि कहीं खरीदी केंद्र में किसानों की आड़ में व्यापारी की धान को तो नहीं खपाया जा रहा था।

इसके साथ ही एक दो किसान ऐसे थे जिनकी धान तुल चुकी थी लेकिन उन्हें ये भी नहीं पता था कि कितनी कट्टी धान कुल हुई है। इस तरह की गतिविधियां खरीदी केंद्र में व्यापारी की धान को विक्रय करने का अंदेशा पैदा कर रहे थे। 

500 ग्राम का वारदाना लेकिन 800 ग्राम ले रहे किसानों से धान


तक्षशिला वेयर हाऊस में किसानों से धान खरीदी करते समय वारदाना के वजन के रूप में 800 ग्राम धान तौली जा रही है। जबकि वही जब मीडिया टीम के द्वारा अलग अलग बार खाली बारदाने का वजन करवाया गया तो वारदाना का वजन 500 ग्राम ही निकला लेकिन इसके बाद भी वारदाना के नाम पर 800 ग्राम धान किसानों से ली जा रही है तो इस आधार पर किसानों से 300 ग्राम धान अधिक ली जा रही है। कई किसानों से हजारो क्विंटल धान की खरीदी की गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.