Type Here to Get Search Results !

ईश्वरदयाल बरकड़े बने जिला सलाहकार और संतोष मसराम, भजन भलावी, अरविंद इनवाती, सुनील उईके बने जिला कार्यवाहक अध्यक्ष

ईश्वरदयाल बरकड़े बने जिला सलाहकार और संतोष मसराम, भजन भलावी, अरविंद इनवाती, सुनील उईके बने जिला कार्यवाहक अध्यक्ष

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जिला कार्यकारिणी का किया गठन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सिवनी जिले में जिला अध्यक्ष की कमान गया प्रसाद कुमरे को मिलने के बाद उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मतदान केंद्र तक मजबूती के साथ कार्य करने के लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन जिला कार्यकारिणी सिवनी का गठन जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रभारी प्रकाश धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सर्व सहमति से किया गया है।
        


वहीं बीते दिनों 18 जनवरी 2023 को सिवनी जिला मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मीटिंग रखी गई जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुये संकल्प भी दिलाया गया। 

डॉ मेर सिंह परते सचिव व सचेन्द्र उईके बने महासचिव


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला सचिव तिरू डॉ मेर सिंह परते एवं जिला महासचिव तिरू सचेन्द्र उईके को बनाया गया है। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष तिरू संतोष मर्सकोले, जिला उपाध्यक्ष तिरू बहादुर धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष तिरू दीपक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तिरू मोहनलाल कुमरे, जिला उपाध्यक्ष तिरू लालचंद धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष तिरू नोखेलाल पन्द्रे, जिला उपाध्यक्ष तिरू अनिल परते को बनाया गया है। 

जिला प्रवक्ता बने रावेश शाह उईके  तो जिला महामंत्री बने कांटा मसराम 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति के तहत सभी जिम्मेदारी देते हुये संगठन का कार्य जवाबदारी के साथ करने के दिशा निर्देश दिये गये है। वहीं कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता तिरू रावेनशाह उईके, जिला संगठन मंत्री तिरू भैयालाल कुन्जाम, जिला संगठन मंत्री तिरू अनिल कुड़ोपा, जिला महामंत्री तिरू तोफिक खान, जिला महामंत्री तिरू राजेश कुवेर्ती, जिला महामंत्री कांटा मसराम, जिला महामंत्री तिरू अर्जुन सिहं उईके, को बनाया गया है। 

देवी सिंह अरबे बने जिला प्रचार मंत्री 

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान जिला पदाधिकारियों में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तिरू संतोष मसराम, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तिरू भजन भलावी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तिरू अरविंद इनवाती, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील उईके बनाया गया है। इसके साथ ही जिला विधि सलाहकार तिरू महेश मर्सकोले को बनाया गया है। इसके साथ ही  जिला सलाहकार तिरू ईश्वरदयाल वरकड़े, जिला सलाहकार पवन धुर्वे, जिला प्रचार मंत्री तिरू देवी सिंह अरवे, जिला प्रचार मंत्री अमरचंद मर्सकोले, जिला प्रचार मंत्री बहादुर सिंह धुवे, जिला मिडिया प्रभारी तिरू राजकुमार कुमरे, जिला मीडिया प्रभारी भरत कुमार इनवाती को बनायाा गया है। 

गंगा मरावी, सकत धुर्वे, परसराम उईके, जोगी सरयाम बने ब्लॉक अध्यक्ष

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने ब्लॉक अध्यक्ष सिवनी के पद पर तिरू कृष्णकुमार धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष केवलारी तिरू जोगी सरयाम, ब्लॉक अध्यक्ष धनौरा तिरू प्रेम सिह सल्लाम, ब्लॉक अध्यक्ष घंसौर तिरू प्रकाश मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष लखनादौन तिरू गंगा मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष छपारा तिरू सकत धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष केदारपुर तिरू परसराम उईके, वहीं पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष घंसौर तिरू सौरभ सोनी को नियुक्त किया गया है। 

कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी इन्हें दी गई 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर तिरू बबलेश ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य तिरू रवि परते, जिला कार्यकारिणी सदस्य तिरू दिलिप उईके, जिला कार्यकारिणी सदस्य तिरू भंगीलाल वरकड़े, जिला कार्यकारिणी सदस्य तिरू सुखराम वरकड़े को बनाया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.