Type Here to Get Search Results !

हनुमना अदवांचल बीरादेई मगरहवा में पहली बार बड़ा देव स्थापना दिवस भारी धूम धाम से मनाया गया

हनुमना अदवांचल  बीरादेई मगरहवा में पहली बार बड़ा देव स्थापना दिवस भारी धूम धाम से मनाया गया

गोंड समाज महासभा के तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम का आयोजन 


हंसराज सिंह आर्मो, संवाददाता
हनुमना/रीवा। गोंडवाना समय। 

गोंड समाज महासभा जिला रीवा मध्य प्रदेश द्वारा संचालित ज्ञान और संस्कृति का केंद्र बडादेव पेनठाना एवं गोंड दरबार स्थान-वन परिक्षेत्र बीट क, 434 डोंगला मगरहवा क्र-1 बीरादेई थाना वह तहसील हनुमना, जिला रीवा मध्यप्रदेश, गोंड समाज महासभा रीवा द्वारा संभागीय गोंडवाना दरबार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।
                


जिला मीडिया प्रभारी, इन्द्रमणि सिंह उइके, बहेराडावर ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम दिनांक 07 जनवरी 2023 समय 12 बजे से 3 बजे तक बड़ादेव गोंगो (पूजा) 3 बजे से 6 बजे तक चिन्तन मंथन एवं 6 बजे से रात 12 बजे तक  सांस्कृतिक कार्यक्रम जय सेवा म्यूजिकल ग्रुप सीधी के द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम सुपर स्टार गायक अनंत सिंह कुशरो एवं ज्ञानेंद्र सिंह मरकाम के द्वारा गोंडी गीत एवं छत्तीसगढ़ी गीतों की विशेष प्रस्तुति संगीत कला कार्यक्रम किया गया। 

गोंड समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस परतेती अपनी टीम सहित उपस्थित रहे


गोंड़ समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष तिरू. बी एस परतेती अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे और उनकी गरिमामय उपस्थिती में हनुमना अदवांचल  बीरादेई मगरहवा में पहली बार बड़ा देव स्थापना दिवस भारी धूम धाम से मनाया गया है, जिसमे शिक्षा, संस्कृति, संवैधानिक अधिकार एवं कुछ माँगो को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक, कार्यक्रम संगीत लोकनृत्य, ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया गया वहीं कार्यक्रम में मौजूद समस्त सगा समाज, अतिथियों के लिये भोजन की भी ब्यवस्था की गई थी।       

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व आमंत्रित अतिथि के रूप में ये रहे मौजूद


वहीं कार्यक्रम संरक्षक तिरू.तेजभान सिंह नेताम सरपंच बीरादेई, मंच संचालक तिरू.इन्द़भान सिंह पोर्ते सीधी, अध्यक्षता तिरू. बांकेलाल सिंह मरकाम जिलाध्यक्ष रीवा, मुख्य अतिथि तिरू. विसन सिंह परतेती प्रदेशाध्यक्ष (म.प्र.), विशिष्ट अतिथि तिरू. प्रदीप पटेल विधायक मऊगंज, डॉ यूं.बी.सिंह धुर्वे संभागीय अध्यक्ष रीवा,  तिरू. महाकालेश्वर सिंह ओलको जिलाध्यक्ष सीधी, तिरू. जगन्नाथ सिंह सैयाम जिलाध्यक्ष सिंगरौली, गंगा सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष सतना, पुष्पा सिंह टेकाम जिलाध्यक्ष सीधी, ममता सिंह ऐलाडी जिलाध्यक्ष सतना, कमलभान सिंह मरकाम कार्यवाहक अध्यक्ष सतना, अनन्त सिंह कुशरो जिलाध्यक्ष यु.प्र. सीधी, शशी सिंह टेकाम जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीधी, मोहन सिंह उइके जिला सचिव सीधी, ध्यान सिंह श्याम जिलाध्यक्ष अनुपपुर, प्रदेशाध्यक्ष जिलाध्यक्ष शहडोल, कमलेश सिंह उइके जिलाध्यक्ष यूं. प्र. शहडोल के साथ साथ कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में अनीता सिंह जिला पंचायत सदस्य,साधूलाल सिंह नेताम रिटायर डिप्टी रेंजर, अनीता सिंह कमरो सरपंच, एड. शिवशंकर बौद्ध मौजूद रहे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सगा समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा


कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में मनफेर सिंह मरावी, चिक्कन सिंह मरकाम, बबन सिंह मरकाम शिक्षक, आई.बी.सिंह टेकाम, अभयराज सिंह कुशराम, रामलल्लू सिंह मसराम, रामनरायण सिंह मसराम, सूरेन्द सिंह मरकाम, भैया लाल सिंह मरावी, इन्द्रमणि सिंह उइके, आनन्द सिंह मरकाम,  हंसराज सिंह आरमो, ध्यान सिंह अर्मों, मनबहोर सिंह मरकाम, बंशलाल सिंह नेताम, सुखनन्दन नेकी, प्रेमवती सिंह कमरो, रामकरण सिंह उइके सहित समस्त सगा समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.