Type Here to Get Search Results !

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी के चित्र पर फूल माला श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी के चित्र पर फूल माला श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड के निवास ग्राम खरीद में उनके नाम पर द्वार व आदमकद प्रतिमा भी स्थापित करने की मांग


बलिया/उत्तरप्रदेश। गोंडवाना समय।

सिकंदरपुर खरीद निवासी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी के 105 वर्ष की आयु में 31 दिसंबर 2022 को निधन हो गया। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं द्वारा 8 जनवरी 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय बलिया पर दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम रक्षा गोंड जी के चित्र पर फूल माला श्रद्धा सुमन अर्पित कार उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा अमर रहे का उद्घघोष किया गया। 

जो लोग देश और समाज के लिए कुछ अच्छा कर जाते हैं वे लोग हमेशा सदा सदैव अमर रहते हैं


वक्ताओं ने कहा कि उनका स्वतंत्रता संग्राम संघर्ष प्रेरणा स्रोत है। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि इस धरती पर आना और एक निश्चित समय के पश्चात चले जाना परम प्राकृतिक सत्य है लेकिन जो लोग देश और समाज के लिए कुछ अच्छा कर जाते हैं वे लोग हमेशा सदा सदैव अमर रहते हैं।
                गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद गोंड ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड के निवास ग्राम खरीद में उनके नाम पर द्वार व आदमकद प्रतिमा भी स्थापित करने की मांग जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से की है।
                श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गोंड, जिला संरक्षक दादा अलुगू गोंड, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, बलिया तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, सुदेश शाह, कन्हैया गोंड ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, हीरालाल गोंड, संगठन मंत्री अशोक गोंड, दुर्ग विजय खरवार रामपाल खरवार, शिवशंकर खरवार, अरविंद कुमार वर्मा, संजीव कुमार सिंह, जितेंद्र गोंड, सुभाषचंद्र गोंड, दिलीप गोंड भी रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.