Type Here to Get Search Results !

अनिल गोल्हानी को मिली भाजपा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अनिल गोल्हानी को मिली भाजपा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ होगी मजबूत

सफीक खान संवाददाता
लखनादौन। गोंडवाना समय।

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन के मुखिया श्री व्ही डी शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों के आशीर्वाद से लखनादौन में भाजपा संगठन में सक्रियता लाने पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल गोल्हानी प्रदेश नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी में उपाध्यक्ष के पद पर घोषित करते हुए विधानसभा लखनादौन के लिए महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है।
            


श्री अनिल गोल्हानी अपनी सूझबूझ पार्टी के प्रति समर्पण की भावना निडरता से जुझारू पन के लिए जाने जाते हैं। अनिल गोल्हानी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा उपाध्यक्ष बनाए जाने से निश्चित रूप से लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत होगी। उल्लेखनीय होगा कि वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव में लखनादौन से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने अभी से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सक्रियता लाने एवं भाजपा का साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना लेकर विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के लिए विशेष जवाबदारी सौंपी गई है। 

अनिल गोल्हानी की नियुक्ति पर बधाइयां प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई

लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थित सभी लोगों ने भाजपा संगठन एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे का धन्यवाद करते हुए अनिल गोल्हानी की नियुक्ति पर बधाइयां प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री अनिल गोल्हानी को जिला में उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी की घोषणा जिला महामंत्री श्री जयदीप सिंह चौहान द्वारा की गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.