Type Here to Get Search Results !

सिविल जज बनकर कृतिका डेहरिया ने माता-पिता, परिवारजनों एवं सिवनी जिले का नाम किया रोशन

सिविल जज बनकर कृतिका डेहरिया ने माता-पिता, परिवारजनों एवं सिवनी जिले का नाम किया रोशन 

कृतिका डेहरिया ने कहा लक्ष्य स्पष्ट रखते हुये कड़ी मेहनत व प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिविल जज बनकर सम्माननीय न्यायलयीन क्षेत्र में कर्तव्य निभाने का अवसर प्राप्त करना अपने आप में कठिन कार्य है लेकिन लक्ष्य बनाकर, लगन व कड़ी मेहनत के साथ प्रयास किया जाये तो यह सरल कार्य भी है।                 


इसके लिये कृतिका डेहरिया का यह संदेश कि लक्ष्य स्पष्ट रखते हुये कड़ी मेहनत व प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी इस विचार पर अमल करने की आवश्यकता है। यह संदेश सिर्फ सिविल जज की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिये नहीं है वरन अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने का प्रयास करने वालों के लिये प्रेरणादायक है। 

कड़ी मेहनत के बाद कृतिका डेहरिया ने ये मुकाम हासिल किया


कृतिका डेहरिया ने सिविल जज बनकर माता-पिता, परिवार जनों एवं सिवनी जिले का नाम रोशन किया है। हम आपको बता दें कि कृतिका डेहरिया सिवनी की रहने वाली हैं। इनके पिता जी का नाम श्री सुधीर कुमार डेहरिया है जो सीनियर सब रजिस्ट्रार हैं जो बालाघाट में पदस्थ हैं और इनकी माता जी का नाम श्रीमती सुनैना डेहरिया है जो ग्रहणी है।

माखनलाल चतुवेर्दी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक श्री प्रदीप डहेरिया की ज्येष्ठ भतीजी है। प्रारंभिक व हायर शिक्षा इन्होंने सिवनी के केंद्रीय विद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। बीएएलएलबी आॅनर्स सागर यूनिवर्सिटी डॉक्टर हरिसिंह कॉलेज से की और प्रिप्रेशन स्टार्ट कर दी। ये इनका सेकंड अटेंम था। कड़ी मेहनत के बाद कृतिका डेहरिया ने ये मुकाम हासिल किया।

मैंने अपना लक्ष्य बना लिया था कि मुझे सिविल जज बनना है-कृतिका डेहरिया 

जब गोंडवाना समय समाचार पत्र ने कृतिका डेहरिया से पूछा कि आपने लॉ का फील्ड क्यों चुना ? तो उन्होंने कहा मुझे कुछ अलग करना था। लॉ का बहुत क्लीयरली था, मैंने सोचा इससे मैं दो चीज कर सकती हूं, मैं लॉ भी कर सकती हूं और मुझे लगा तो पीएससी कर सकती हूं लेकिन मैंने जैसे ही बीएएलएलबी में एडमिशन किया तो फिर धीरे-धीरे इंट्रेस्ट बढ़ने लगा। उन्होंने कहा मुझे सीनियर से इंस्सप्रेशन मिलती है, मैंने फाइनली लक्ष्य बना लिया था कि मुझे यही करना है। उसके लिए पढ़ाई करने के लिये दिल्ली भी गई थी लेकिन कोरोनाकाल के कारण वापस आना पड़ा। हम आपको बता दें सिर्फ 10 लोगों का सिलेक्शन हुआ जिसमें कृतिका डेहरिया का भी चयन हुआ है।

कृतिका डेहरिया ने अपनी सफलता का श्रेय इन्हें दिया 

गोंडवाना समय समाचार पत्र ने सुश्री कृतिका डेहरिया से पूछा कि आप अपनी सफलता का श्रेय किसे देना चाहती हैं तो कृतिका डेहरिया ने कहा सबसे पहले मैं सफलता का श्रेय ईश्‍वर को देना चाहती हूं परिवारजन, माता-पिता, दोस्त एवं शिक्षकों का बहुत योगदान रहा है। मुझे हर स्टेज पर सपोर्ट किया। सबका बहुत प्यार और आशीर्वाद भी मिला। इन्हीं सबको मैं सफलता का श्रेय देना चाहूंगी।

कृतिका डेहरिया ने बताया सफलता का मंत्र

गोंडवाना समय ने जब कृतिका डेहरिया से पूछा कि आपकी सफलता का मंत्र बताइए तो कृतिका डेहरिया ने कहा कि कड़ी मेहनत, उसके बिना कुछ भी नहीं था। सबसे पहले अपना लक्ष्य स्पष्ट रखें, जो भी आप करना चाहते हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत करें। हमेशा प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

उपलब्धी पर दी बधाई व शुभकामनायें 

सिविल जज परीक्षा में सिवनी जिले की सुश्री कृतिका डहेरिया का चयन हुआ है। कृतिका डेहरिया की इस उपलब्धि से सिवनी जिला में हर्ष व्याप्त है। कृतिका डेहरिया को इस उपलब्धि के लिए अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.