Type Here to Get Search Results !

बादलपार स्कूल में अनुशासन व समुचित प्रबंधन सही नहीं पाये जाने पर प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी

बादलपार स्कूल में अनुशासन व समुचित प्रबंधन सही नहीं पाये जाने पर प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी 

10 वीं एवं 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का छ: माही परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम पाया गया है

सहायक आयुक्त शैक्षणिक संस्थाओं का किया गया आकस्मिक निरीक्षण


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग सिवनी द्वारा दिनांक 01 फरवरी 2022 को विकासखंड कुरई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादलपार का निरीक्षण किया गया।
             


निरीक्षण के दौरान स्कूल में अनुशासन एवं समुचित प्रबंधन सही नहीं पाया गया। कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का छ: माही परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम पाया गया है। जिस पर प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. बादलपार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

अंग्रेजी के शब्दों का शुद्ध उच्चारण करना एवं 40 तक पहाडे मौखिक रूप से याद होना पाया गया 

शासकीय हाईस्कूल घाटकोहका, वि.ख. कुरई का दिनांक 01.02.2022 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री चित्तौड सिंह कुसराम अनुपस्थित पाये गये। कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का छमाही परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम पाया गया है। जिस पर प्राचार्य. शास. हाईस्कूल घाटकोहका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
            शास प्राथमिक शाला दरगडा संकुल केन्द्र बादलपार वि. ख.कुरई का दिनांक 01.02.2022 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान संस्था विधिवत संचालित पाई गई। संस्था की दर्ज संख्या 61 में से 55 विद्यार्थी उपस्थित होना पाये गये संस्था में श्री दौलतराम वर्मा, प्राथ. शिक्षक (प्रभारी प्रधानपाठक) एवं श्रीमती शर्मिला वर्मा, प्राथ, शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाये गये।
            श्रीमती चित्रकला बोपचे, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण में होना बताया गया। संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर उत्तम पाया गया। कक्षा 05 वीं के विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी के शब्दों का शुद्ध उच्चारण करना एवं 40 तक पहाडे मौखिक रूप से याद होना पाया गया। संस्था में पदस्थ शिक्षकों द्वारा सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया जाना पाया गया।

निरीक्षण के दौरान दोपहर 3:45 बजे संस्था शाला समय के पूर्व बंद पाई गई 

शास प्राथमिक शाला बहीदाबाद. विख कुरई का दिनांक 01.02.2022 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान दोपहर 3:45 बजे संस्था शाला समय के पूर्व बंद पाई गई। जिस पर श्री खुशाल चंद लोखण्डे प्राथ शिक्षक को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। शास. उच्च. माध्य. विद्यालय पीपरवानी एवं सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास पीपरवानी वि.ख. कुरई का दिनांक 01.02.2022 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान संस्था विधिवत संचालित होना पाई गई। समस्त संस्था प्रमुखों को आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम को दृष्टिगत रखते हुए विधिवत अध्यापन कार्य कराने के निर्देश जारी किये गये है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.