Type Here to Get Search Results !

सिविल जज बनकर शुभम डेहरिया ने किया सिवनी जिले का नाम गौरवांवित


सिविल जज बनकर शुभम डेहरिया ने किया सिवनी जिले का नाम गौरवांवित 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत लगन से समाज और अपने जीवन को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिये युवक-युवतियों के द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि सम्माननीय न्यायलयीन क्षेत्र में सिविल जज बनकर अपना भविष्य तो संवार ही रहे है साथ में अपने माता-पिता, परिवारजन, समाज सहित जिला का नाम भी गौरवांवित कर रहे है।
                


सिवनी जिले के लिये प्रसन्नता की बात यह है कि दो युवक-युवति ने सिविल जज बनकर जिले का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत ग्राम सिल्लौर के शुभम डेहरिया ने सिविल न्यायाधीश की परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनकर अपने गांव सहित सिवनी जिले का नाम कर अपने भविष्य के साथ माता-पिता, परिजन व समाज का नाम रोशन किया है। सिविल जज बनने पर शुभम डहेरिया को घर पहुंचकर अखिल भारतीय  मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली के प्रतिनिधि मंडल ने बधाई व शुभकामनायें दी है। 

पिता चालक है और माता गृहणी 


शुभम डहेरिया के पिता नाम श्री अयोध्या प्रसाद डहेरिया सिंचाई विभाग में चालक है और ग्राम सिल्लोर, तहसील कुरई जिला सिवनी माता-श्रीमती पुष्पा डहेरिया (गृहिणी) है। वहीं उनका जन्म स्थान-बाणसागर देवलोंद जिला शहडोल में हुआ। जिनकी प्राथमिक विद्यालय प्रगति शिशु मंदिर (बाणसागर) में हुई। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ जिला शहडोल में अध्ययन किया। महाविद्यालय की शिक्षा राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय भोपाल से किया है। 

समाज में अगर कोई बदलाव लाना हो तो इसकी ताकत सिर्फ कानून के हाथ में है


कानून की पढ़ाई करने के पीछे का कारण बताते हुये शुभम डेहरिया कहते है कि मेरा यह मानना है कि समाज में अगर कोई बदलाव लाना हो तो इसकी ताकत सिर्फ कानून के हाथ में है। जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा 12 वीं के बाद जब मैं इंजीनियरिंग (आईआईटी) की परीक्षा के लिए प्रयास कर रहा था तभी मुझे मेरे ही एक मित्र के द्वारा क्लेट की परीक्षा के बारे में जानकारी मिली और तब से ही मैंने ठान लिया कि मैं कानून की पढ़ाई करूंगा।

सिविल जज बनकर समाज की सेवा करना था लक्ष्य जिसे शुभम डेहरिया ने किया पूरा


जज बनने के सपने के पीछे अपना लक्ष्य को बताते हुये शुभम डेहरिया कहते है कि जब मैंने कानून की पढ़ाई शुरू की तबसे ही मैंने अपना यह लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि मुझे सिविल जज बनकर समाज की सेवा करना है। मेरा यह मानना है कि समाज में न्याय  दिलाना एक अलौकिक कृत्य है। और जब मैंने 2021 में बीए.एलएलबी की पढ़ाई पूरी की तबसे मैं इस परीक्षा में सफल होने के लिए प्रयासरत था और पहले ही प्रयत्न में यह परीक्षा मे सफलता प्राप्त   करना चाहता था  परीक्षा की सारी तैयारी मैंने स्वयं ही की थी सिर्फ इंटरव्यू के लिए मैंने इंदौर के एक संस्थान से मार्गदर्शन लिया था।

ध्यान केंद्रित करना और लक्ष्य तक पहुँचने तक न रुकना ही मेरी सफलता का मंत्र है

सिविल जज बनने का सफलता का मंत्र बताते हुये शुभम डेहरिया ने बताया कि आजकल की इंटरनेट की दुनिया में जहां हर एक व्यक्ति  मोबाइल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों से प्रभावित होते हैं। मेने इस सकारतमाकता को पहचाना और स्वाध्याय कर सफलता प्राप्त की। साथ ही, निरंतर प्रयास करते हुए ध्यान केंद्रित करना और लक्ष्य तक पहुँचने तक न रुकना ही मेरी सफलता का मंत्र है।

माता-पिता की खुशी से आँखें भर आई, मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात थी

वहीं सिविल जज बनने के लिये सफलता का श्रेय देते हुये शुभम डेहरिया ने बताया कि मैं इस परीक्षा में सफल होने का श्रेय अपने माता-पिता, ईश्वर, अपने भाई-बहन, परिवारजन और मेरे मित्रों को देना चाहता हूं जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ दिया और सफलता की ओर अग्रसर होने में मुझे प्रेरित किया। वहीं सिविल जज बनने की जानकारी मिलने पर परिवार की प्रतिक्रिया की बताते हुये शुभम डेहरिया कहते है कि जैसे ही मेरे माता-पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इसके साथ ही मेरे भाई-बहन खुशी से झूम उठे। हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल हो गया। माता-पिता की खुशी से आँखें भर आई। मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात थी।

इन्होंने दी बधाई शुभकामनायें 


आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत ग्राम सिल्लोर, जिला सिवनी के शुभम डेहरिया के निवासी है। जिनके पिता का नाम श्री अयोध्या प्रसाद डेहरिया एवं माता श्रीमती पुष्पा डहेरिया है। शुभम डहेरिया द्वारा सिविल जज परीक्षा 2023 उत्तीर्ण करते हुये सिविल जज में चयन हो गया है। सिविल जज परीक्षा 2023 में चयन होने पर अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली के पदाधिकारियों द्वारा  वर्तमान पता निवास स्थान चौरई जिला छिंदवाड़ा पर जाकर बधाई शुभकामनाएं दी गयी। जिसमें मुख्य रुप से अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन नई दिल्ली के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पार्वती डहेरिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती यशोदा डहेरिया सिवनी, जिला प्रभारी श्री केवल डेहरिया, सिवनी जिला महिला प्रभारी एडवोकेट रुपाली टेंभरे, चौरई कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील डेहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह डहेरिया, चौरई बर्तन बैंक संचालक श्री महेश भावरकर, श्री नीरज भावरकर ओर समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.