Type Here to Get Search Results !

अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ गोंगपा 20 मार्च को सिवनी मुख्यालय में सौंपेगी ज्ञापन

अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ गोंगपा 20 मार्च को सिवनी मुख्यालय में सौंपेगी ज्ञापन 

जनहित में समस्याओं का समाधान कराने रखेगी मांग

गोंगपा जिला अध्यक्ष ने सिवनी जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने किया अपील 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा सिवनी जिले की जनसमस्याओं का समाधान कराने, आदिवासियों के साथ होने वाले अन्याय, अत्याचार, शोषण के विरूद्ध आवाज उठाकर मध्यप्रदेश सरकार के संज्ञान में लाने सहित किसान, मजदूरों की मांग को लेकर सिवनी मुख्यालय में आगामी 20 मार्च 2023 को अंबेडकर प्रतिमा स्थल के बाजू में आमसभा, रैली व ज्ञापन सौंपा जाने का कार्यक्रम निर्धारित कर विधिवत अनुमति लेने हेतु सिवनी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को 10 मार्च 2023 को आवेदन दिया गया था, जिस पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी द्वारा कार्यक्रम करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया।
                


इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटने का निर्देश भाजपा सरकार के द्वारा दिया गया है। 

अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ गोंगपा चलायेगी अभियान-गया प्रसाद कुमरे 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि जनसमस्याओं के लिये एवं अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है लेकिन भाजपा की सरकार में कुठाराघात किया जा रहा है। आगामी 20 मार्च 2023 को जिला प्रशासन से विधिवत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा अनुमति मांगी गई थी लेकिन अनुमति नहीं दी जा रही है इसकी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निंदा करती है।
                 वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी 20 मार्च 2023 को कार्यक्रम, रैली, ज्ञापन का कार्यक्रम करेगी हमारे द्वारा सूचना दी जा चुकी है। अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अभी जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करेगी इसके बाद आने वाले समय में मध्यप्रदेश सरकार के विरोध में गांव-गांव विरोध प्रदर्शन कर अभियान चलायेगी। 

ज्ञापन व रैली के कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद्र कुमरे ने बताया कि सिवनी जिले के समस्त गोंगपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे 20 मार्च 2023 को सिवनी जिला मुख्यालय अनिवार्य रूप से पहुंचे और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा आयोजित आमसभा, ज्ञापन व रैली के कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाये। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.