Type Here to Get Search Results !

कुरई ब्लॉक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकारिणी संगठन का किया विस्तार

कुरई ब्लॉक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यकारिणी संगठन का किया विस्तार 

गोंगपा जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे की अध्यक्षता में घाटकोहका में बैठक हुई संपन्न 

कुरई। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सिवनी के द्वारा आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव को देखते हुये संगठन स्तर पर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जा रही है।
            


इसी के तहत बरघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुरई ब्लॉक में ग्राम घाटकोहका में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे की उपस्थिति में कुरई ब्लॉक में नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान जिला महामंत्री अनिल सिंह गोनगे, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुभद्रा तुमराम, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारी मोजूद रहे। 

हिरदेशाह भलावी को दी कुरई ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी 


गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गयाप्रसाद कुमरे की अध्यक्षता में ग्राम घाटकोहका ब्लाक कुरई में हिरदेशाह भलावी को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सलाहकार पवन धुर्वे, जिला महासचिव सचेन्द्र राज उइके, सबदलाल उईके को ब्लॉक सचिव, दुर्गेश धुर्वे को ब्लॉक उपाध्यक्ष, डॉ. बब्लू बट्टी ब्लाक सलाहकार नियुक्त किया गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे के द्वारा समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन हित में पार्टी के नियम निर्देशों के अनुसार कार्य करने का संकल्प दिलाया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.