Type Here to Get Search Results !

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, मूलभूत सुविधाएं जनजन को मिलना चाहिए यही हमारी प्राथमिकता है-तुलेश्वर सिंह मरकाम

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, मूलभूत सुविधाएं जनजन को मिलना चाहिए यही हमारी प्राथमिकता है-तुलेश्वर सिंह मरकाम

गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कर बनाया जाये गोंडवाना राज्य 

गोंडी भाषा, धर्म, संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा, साहित्य पर भी दिया संदेश 


सिवनी/केवलारी। गोंडवाना समय। 

केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाकरटोला में बड़ादेव ठाना में रात्रि कालीन सभा का आयोजन हुआ जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, ओबीसी महासभा के पदाधिकारी महेंद्र सिंह लोधी, प्रकाश सिंह धुर्वे महासचिव प्रभारी जिला सिवनी, प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया, गोंगपा जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे, पाकरटोला में आयोजित कार्यक्रम के सदस्य प्रीतम उईके, महेश कुमार वट्टी एम.ए.एल एल.बी.निदेशक गोंडवाना विजन सहित अन्य राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।
            


इस अवसर पर जिला सिवनी के चारों विधानसभा से बरघाट, सिवनी, केवलारी, लखनादौन के विधानसभा क्षेत्र से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही। 

गोंगपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बूथ यूथ स्तर पर काम करें 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया चुनाव संगठन लड़ता है, इसलिये गोंगपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बूथ यूथ स्तर पर काम करें। घर-घर जाकर गोंडवाना राज्य की कल्पना को साकर करे।
            इसके साथ ही गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के महानायक पेनवासी दादा मोती रावण कंगाली जी, गोंडवाना साहित्यकार, सैंधवी लिपि के उद्ववाचक, पेनवासी दादा सुन्हेर सिंह ताराम जी, गोंडवाना भुमका संस्था के पुनेमाचार्य गोंडी पुनेम दर्शन और साहित्य का  दर्शन करा रहे है। गोंडी सतरंगी ध्वज और पीली क्रांति सम्पूर्ण गोंडवाना प्रदेश में लहरा रहे हैं, जो प्रकृति से  सम्बंधित है। जिसका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। 

मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा तो गोंगपा का विधायक निश्चित बना पायेंगे


गोंगपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के वन टू टैन फामूर्ला के अनुसार कार्य करना सभी पदाधिकारियों कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा तो गोंगपा का विधायक निश्चित बना पायेंगे। पिछली और वर्तमान सरकार लोकलुभावन घोषणाएं किये जा रही है। अम्बानी, अडानी, विजय माल्या जैसे लोगों को संरक्षण दे रही है हम जानते हैं देश में औद्योगिक विकास होना था। प्राईवेट सेक्टर, आउटसोर्सिंग, खनिज वन सम्पदा का दोहन किया जा रहा है, यह देखकर लगता है हम लोगों को अपने मतदाता भाग्यविधाता अपना भविष्य आने वाली पीढ़ी का भविष्य बनाना हमारा लक्ष्य है। 

गोंगपा की सरकार में सभी वर्ग, धर्म, संप्रदाय, भाषा, संस्कृति का सम्मान सुनिश्चित होगा

आगे गोंगपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय वक्ताओं ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2023 का संकल्प पत्र तैयार हो गया है। हम घोषणा नहीं करते आप सभी के साथ मिलकर शपथ लेते हुये मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनेगा। यही वक्त की पुकार है क्योंकि 75 वर्षों में जो विकास होना था वो नहीं हुआ है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, साहित्य, संविधान को संरक्षण संवर्धन के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। कृषि, रोजगार, व्यापार, उद्योग-धंधों का विकास क्षेत्रीय विधायक, सांसदों की जिम्मेदारी थी विधानसभा, लोकसभा के पटल पर उठाया जा सकता था क्रियान्वयन होना था लेकिन नहीं हो पाया। वहीं गोंडवाना की सरकार बनेगी तो सभी वर्ग सम्प्रदाय धर्म भाषा संस्कृति का हम सम्मान सुनिश्चित होगा यह हम जनता को विश्वास दिलाते है। 

20 मार्च को सिवनी मुख्यालय में गोंगपा करेगी धरना-प्रदर्शन 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने अपने संदेश में कहा कि गोंडी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाना था लेकिन कोई भी सरकार के द्वारा नहीं किया गया। इसके साथ ही गोंडवाना राज्य का भी निर्माण नहीं किया गया। हमारी रियासत, सियासत, विरासत को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। किसान, मजदूर, सर्वहारा वर्ग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, मूलभूत सुविधाएं जनजन को मिलना चाहिए यही हमारी प्राथमिकता है। वहीं आगामी 20 मार्च 2023 को जिला सिवनी में अम्बेडकर चौक के पास गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आमसभा आयोजित की जा रही है जिसमें जिला सिवनी की समस्याओं को प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.