Type Here to Get Search Results !

गोंगपा केवलारी विधानसभा में विशेष रणनीति बनाकर लड़ेगी चुनाव, बंजारी में आयोजित होगी महत्वपूर्ण बैठक

गोंगपा केवलारी विधानसभा में विशेष रणनीति बनाकर लड़ेगी चुनाव, बंजारी में आयोजित होगी महत्वपूर्ण बैठक

विधानसभा प्रभारी नियुक्त करने सहित विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश प्रभारी तिरूमाल श्याम सिंह मरकाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष तिरूमाल अमान सिंह पोर्ते, सिवनी जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव तिरूमाल प्रकाश सिंह धुर्वे के दिशा निर्देश पर सिवनी जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मतदान केंद्र स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करने के लिये रणनीति बनाकर कार्ययोजना के तहत कार्य कर रही है।
                


विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक मतदान केंद्रों में 1 बूथ 41 यूथ के साथ साथ हर घर झंडा, घर-घर गोंगपा का झंडा अभियान को प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी प्रदान कर संगठन का कार्य संचालित किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुये गोंडवाना समय समाचार पत्र से चर्चा करते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि सिवनी जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्र स्तर पर कमेटी का गठन कर जिम्मेदारी सौंपकर कार्य कर रही है।
            आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने एवं विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी बनाने के संबंध में विशेष चर्चा कर निर्णय लेने हेतु 5 मार्च 2023 को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बंजारी लखनादौन मार्ग में किया गया है। 

अफवाह फैलाने वाले कांग्रेसी नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दें 

आगे चर्चा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि सिवनी जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र में लखनादौन, सिवनी, केवलारी, बरघाट है जहां पार्टी संगठन के दिशानिर्देशानुसार चारों 4 विधानसभा क्षेत्रों में गोंगपा के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाकर उन्हें जिताया जायेगा।
        सिवनी जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई है। गोंगपा जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि मेरा निवास स्थान केवलारी विधानसभा क्षेत्र में आता है इसलिये केवलारी विधानसभा क्षेत्र में विशेष रणनीति बनाकर, प्रत्येक मतदान केंद्रों में गठित की जाने वाली कमेटी, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन को लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष रूप से केवलारी विधानसभा क्षेत्र के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हर हाल में चुनाव जिताकर विधायक बनाने के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा।
            गोंगपा के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि कुछ कांगे्रसी नेता यह अफवाह फैला रहे है कि केवलारी विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, ऐसी अफवाहों से गोंगपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सावधान रहकर अफवाह फैलाने वाले कांग्रेसी नेताओं को मुंहतोड़ जवाब दें। 

ब्लॉक अध्यक्षों को मतदान केंद्र स्तर पर 1 बूथ 41 यूथ की जानकारी प्रस्तुत करने दिये निर्देश 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को सूचित करते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि 5 मार्च 20023 को छपारा ब्लॉक के बंजारी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रखा गया है।
            जिसमें जिला कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता एवं समस्त ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति अनिवार्य होगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरू अमान सिंह पोर्ते के निर्देश अनुसार बैठक में विधानसभा चुनाव में 2023 को लेकर चर्चा की जावेगी एवं जिला के प्रत्येक विधानसभा से विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया जाना है। 
            इसके साथ जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने समस्त ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि अपने ब्लॉक के अंतर्गत मतदान केंद्र स्तर पर 1 बूथ 41 यूथ की जानकारी लेकर एवं कार्यकारिणी की पूर्ण सूची लेकर आवे। 

ब्लॉक कार्यकारिणी से कुल 3 पदाधिकारी ही उपस्थित होगें 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जानकारी देते हुये बताया कि छपारा ब्लॉक के लखनादौन मार्ग पर स्थित बंजारी में 05 मार्च दिन रविवार को समय 11 से 3 बजे तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई हैं।
                उक्त बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी के लिए एवं ब्लॉक से केवल ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष या संगठन महामंत्री (ब्लॉक कार्यकारिणी से कुल 3 पदाधिकारी) ही उपस्थित होगें अन्य किसी को बैठक में आना अनिवार्य नहीं है जिम्मेदार विशेष पदाधिकारी ही आयेंगे। बैठक में नियुक्ति पत्र या परिचय पत्र व सक्रिय सदस्य पर्ची दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.