Wednesday, April 12, 2023

शहडोल की तीनो विधानसभाओं को मजबूत करते हुए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ

 शहडोल की तीनो विधानसभाओं को मजबूत करते हुए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने पदाधिकारियों से की चुनावी रणनीति पर चर्चा 


शहडोल। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते सिंगरौली जिले के भ्रमण के दौरान जिला शहडोल के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीतियो को लेकर विचार विमर्श किया।
             


शहडोल की तीनो विधानसभाओं को मजबूत करते हुए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसमे गोंडवाना के पूर्व साथी जो अन्य दलों में चले गये थे वे अब गोंगपा में घर वापिस हो रहे है। इसी के साथ में भाजपा और कांग्रेस के हजारो कार्यकर्ता भी गोंगपा में शामिल होते जा रहे है। 

आगामी विधानसभा चुनाव में गोंगपा का विधायक बनाने अपना योगदान देंगे 


इसको लेकर आगामी समय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बड़ा कार्यक्रम कर सदस्यता अभियान के तहत आयोजन करने वाली है। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्तागण गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की रीति नीति विचारधारा से प्रभावित होकर गोंगपा की सदस्यता लेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में गोंगपा का विधायक बनाने अपना योगदान देंगे। 

इस दौरान प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 

प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते के भ्रमण व पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान गोंगपा के प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लाक के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री विहार्री लाल साहू, संभागीय अध्यक्ष बीएस कुशराम, संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष विजय परस्ते, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह कोहकते, ब्लॉक अध्यक्ष रामराज कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष जय सिंह नगर दीपक सिंह परस्ते, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह नेटी, महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष के साथ अन्य जिला  ब्लॉक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Translate