Type Here to Get Search Results !

अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के लिये अजाक्स जिला कार्यकारणी का किया गया गठन

अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के लिये अजाक्स जिला कार्यकारणी का किया गया गठन 

अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक सहित समस्त क्षेत्रों में विकास व प्रगति के लिये जिम्मेदारी निभायेंगे पदाधिकारी

सिवनी। गोंडवाना समय। 

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चितोड़ सिंह कुशराम ने बताया कि मध्यप्रदश्ो में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के हित अधिकारों की सुरक्षा के साथ साथ एससी, एसटी समुदाय के विकास कल्याण उत्थान हेतु कार्य करने के लिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन निरंतर विगत कई वर्षाें से कार्य कर रहा है।
                


इसी के तहत सिवनी जिले में भी अजाक्स संगठन के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिये अजाक्स संगठन का जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक गठन किया गया है। जिसमें पदाधिकारियों को संगठन के कार्य सुचारू रूप से करने हेतु जिम्मेदारी भी दी गई है। 

ओमकार तिलगाम सहित इन्हें दी गई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला सिवनी की कार्यकारिणी गठन के संबंध में जानकारी देते हुये कार्यकारी जिला अध्यक्ष कोमल गढ़पाल व मीडिया प्रभारी राजदीप भालेकर ने बताया कि अजाक्स जिला शाखा सिवनी का गठन प्रांतीय अध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत अजाक्स जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम द्वारा किया गया है।
                जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर ओमकार सिंह तिलगाम, प्राथमिक शिक्षक, वि.ख. केवलारी, धर्मेंद्र धुर्वे स्वास्थ्य विभाग वि.ख. बरघाट, रघुवंशा पन्द्रे प्राथमिक शिक्षक वि.कह.घंसौर, रोशनलाल नामी प्राथमिक शिक्षक वि.ख.लखनादौन। 

विजय शेंडे, गौरीशंकर परते, उमेश गड़पाल, राजेश डहेरिया सहित इन्हें दी गई महासचिव की जवाबदारी 

अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला सिवनी की कार्यकारिणी गठन में महासचिव के पद पर उमेश गड़पाल सहायक शिक्षक वि.ख. सिवनी, ठाकुर सिंह मरकाम माध्यमिक शिक्षक वि.ख.धनोरा, सुरेश उइके प्राथमिक शिक्षक वि.ख.बरघाट, प्रभुदयाल नाग उच्च माध्यमिक शिक्षक वि.ख.सिवनी, शशिकांत नाग सहायक प्राध्यापक सिवनी, राजेश डहेरिया वरिष्ठ अध्यापक लखनादौन, गौरीशंकर परते प्राथमिक शिक्षक छपारा, विजय शेंडे वि.ख.बरघाट को नियुक्त किया गया है। 

कोषाध्यक्ष, आडिटर, सचिव व संयुक्त सचिव के पद पर इन्हें किया गया नियुक्त 

अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला सिवनी की कार्यकारिणी गठन में कोषाध्यक्ष के पद पर प्रफुल्ल कुमार घोड़ेश्वर कृषि विभाग सिवनी को दी गई है। वहीं आडिटर के पद पर शीलचंद्र वन विभाग सिवनी को दी गई है।
                इसके साथ ही सचिव के पद पर वीरेंद्र कुमार डोंगरे माध्यमिक शिक्षक वि.ख.सिवनी, कमलेश परिहार माध्यमिक शिक्षक, वि.ख.कुरई, सुधीर धुर्वे माध्यमिक शिक्षक वि.ख.सिवनी, पंकज कुमार सिरसाम माध्यमिक शिक्षक वि.ख.सिवनी, संतोष कुमार पुसाम प्राथमिक शिक्षक वि.ख.केवलारी को दी गई है।
                वहीं संयुक्त सचिव के पद पर सुंदर लाल उइके प्राथमिक शिक्षक वि.ख.कुरई, श्याम सिंह इनवाती माध्यमिक शिक्षक वि.ख.कुरई, सोनशाह मरावी फारेस्ट गार्ड वि.ख.सिवनी, आनदं सिंह ठाकुर जल संसाधन विभाग सिवनी, जेयपाल मर्सकोले फारेस्ट गार्ड सिवनी, उमाशंकर वट्टी माध्यमिक शिक्षक वि.ख.बरघाट, किशोर कुमार अड़माचे प्राथमिक शिक्षक सिवनी, ज्ञानेंद्र परते प्राथमिक शिक्षक वि.ख.बरघाट, शिवनंदन धुर्वे माध्यमिक शिक्षक वि.ख.कुरई को नियुक्त किया गया है। 

राजदीप भालेकर बने मीडिया प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्य की इन्हें दी गई जिम्मेदारी 

अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला सिवनी की कार्यकारिणी गठन में मीडिया प्रभारी के पद पर राजदीप भालेकर वि.ख.बरघाट को नियुक्त किया गया है।
                वहीं जिला कार्यकारणी सदस्य के पद पर नरेंद्र ठाकुर फारेस्ट गार्ड सिवनी, बी.एल.उइके जल संसाधन विभाग सिवनी, डेलन सिंह राजनेगी उच्च श्रेणी शिक्षक वि.ख.धनोरा, रोहिणी नाग वि.ख.घंसौर, पंतलाल मरार्पा वि.ख.घंसौर, केशव मंगौरे सहायक अध्यापक सिवनी, ललित पाटिल शिक्षक वि.ख.सिवनी, ब्रज उइके माध्यमिक शिक्षक शिक्षा विभाग कुरई, रविन्द्र वासनिक पंचायत सचिव बरघाट, रविन्द्र भालेकर प्राथमिक शिक्षक बरघाट की नियुक्ति की गई। 

सिवनी, बरधाट, घंसौर, कुरई, केवलारी, धनौरा, लखनादौन, आदेगांव तहसील अध्यक्ष की इन्हें दी गई जिम्मेदारी 

अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला सिवनी की कार्यकारिणी गठन में इसी प्रकार तहसील अध्यक्ष के पद पर बरघाट राजेंद्र कुमार मांडवे माध्यमिक शिक्षक, विकासखंड बरघाट को बनाया गया है। वहीं घंसौर तहसील में दादू भैया धार्मिक प्राथमिक शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहता, विकासखंड घंसौर को नियुक्त किया गया है।
             वहीं कुरई तहसील में प्रदीप उईके (समय पाल) पीडब्ल्यूडी विभाग कुरई विकासखंड कुरई को बनाया गया है। इसी तरह केवलारी तहसील में रामनरेश आर्मो प्राथमिक शिक्षक, केवलारी विकासखंड केवलारी को बनाया गया है। वहीं धनौरा तहसील में प्रीतम सिंह जावरिया प्रिंसिपल सीएम राईस विद्यालय धनोरा, विकासखंड धनौरा को बनाया गया है।
                सिवनी तहसील में शेर सिंह परते माध्यमिक शिक्षक, एम एस आमाकोला, विकासखंड सिवनी को बनाया गया है। वहीं लखनादौन तहसील में रूप सिंह इनवाती माध्यमिक शिक्षक (जन शिक्षक) आदेगांव, विकासखंड लखनादौन को तहसील अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 

ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर इन्हें सौंपी गई महत्वपूर्ण जवाबदारी

अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला सिवनी की कार्यकारिणी गठन में इसी प्रकार ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर बरघाट ब्लॉक में भागचंद संदेले प्राथमिक शिक्षक, पी एस अंतरा विकासखंड बरघाट को बनाया गया है।
                वहीं घंसौर में दीप सिंह सरोते प्राथमिक शिक्षक ढर बम्हनी विकासखंड घंसौर को बनाया गया है। इसी तरह सिवनी ब्लॉक अध्क्ष के पद पर सुरेंद्र सोमकुंवर स्टेनो (फॉरेस्ट) विभाग दक्षिण वन मंडल सिवनी, विकासखंड सिवनी को बनाया गया है।
            इसी तरह कुरई ब्लॉक में मिलिंद वासनिक जन शिक्षक जनशिक्षा केंद्र पाटन, विकासखंड कुरई को बनाया गया है। धनौरा ब्लॉक में संतोषकुमार उट्टे प्राथमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला रावठान, विकासखंड धनौरा को बनाया गया है।
                केवलारी ब्लॉक में राजेंद्र कुमार झारिया, माध्यमिक शिक्षक, हाई स्कूल लोपा, विकासखंड केवलारी को बनाया गया है। वहीं लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार डेहरिया, प्राथमिक शिक्षक, गणेशगंज, विकासखंड लखनादौन को बनाया गया है। इसी तरह छपारा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर दुर्गेश कुमार सैयाम, पंचायत सचिव,जनपद पंचायत छपारा, विकासखंड छपारा की नियुक्ति की जाकर महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.