Type Here to Get Search Results !

7 मई को केकड़वानी में आयोजित सांस्कृतिक सामाजिक एकता सम्मेलन में शामिल होंगे गोंगपा प्रदेशअध्यक्ष

7 मई को केकड़वानी में आयोजित सांस्कृतिक सामाजिक एकता सम्मेलन में शामिल होंगे गोंगपा प्रदेशअध्यक्ष

कान्हीवाड़ा में कार्यकर्ताओं का काफिला लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे गोंगपा पदाधिकारी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

7 मई 2023 को ग्राम केकड़वानी (आमगांव) जिला सिवनी में बड़ादेव पेनठाना स्थापना एवं सांस्कृतिक सामाजिक सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते के साथ में प्रदेश प्रवक्ता तिरु राधेश्याम काकोड़िया,  जिला अध्यक्ष गयाप्रसाद कुमरे, सिवनी ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकुमार धुर्वे शामिल होंगे। वहीं उक्त जानकारी देते हुए गोंगपा के ब्लाक सिवनी के सचिव सह मीडिया प्रभारी भरत इनवाती ने बताया कि आगामी 7 मई 2023 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुबह 10 बजे कान्हीवाड़ा रेस्टहाउस पहुँच जाएंगे। 

कान्हीवाड़ा से वाहन रैली के साथ पहुंंचेंगे कार्यक्रम स्थल

जहां पर कुछ देर विश्राम करने बाद दोपहर 12 बजे कान्हीवाड़ा से दोपहिया चारपहिया वाहन रैली के साथ 1 बजे जिला मुख्यालय सिवनी में स्थापित राजा दलपत शाह की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल केकड़वानी के लिए प्रस्थान करेंगे उनके साथ प्रदेश पदाधिकारी एवं गोंगपा सिवनी जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिसमे गोंडवाना समग्र विकाश क्रांति आंदोलन के पदाधिकारियों गोंगपा के समस्त पदाधिकारी समस्त सामाजिक संगठनों ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुँचने की अपील किया हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.