Type Here to Get Search Results !

उड़ेपानी में कमल नाथ और केकड़वानी में जुटेंगे आदिवासी नेता, कैसे होगा कांग्रेस का कार्यक्रम सफल

उड़ेपानी में कमल नाथ और केकड़वानी में जुटेंगे आदिवासी नेता, कैसे होगा कांग्रेस का कार्यक्रम सफल

7 मई को एक ही दिन सिवनी विधानसभा में कांग्रेस और आदिवासियों का कार्यक्रम आयोजित

सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनैतिक दल चुनावी गणित के हिसाब विधानसभा क्षेत्रों को मजबूत करने के लिये कवायद कर रहे है। सत्ताधारी दल भाजपा प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 51 प्रतिशत मत लेने की योजना बनाकर कार्य कर रही है।
              


 वहीं कांग्रेस पार्टी भी बूथ लेबल पर अपनी स्थिति मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का सिवनी जिले के विधानसभा क्षेत्र सिवनी के अंतर्गत ग्राम उड़ेपानी में कार्यकर्ताओं का सम्मलेन और आम सभा का आयोजन भी रखा गया है। 

कांग्रेस का आदिवासी समाज को आकर्षित करने का मिशन कैसे होगा पूरा 

कांग्रेस इस कार्यक्रम में सर्वाधिक आदिवासियों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है लेकिन सिवनी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम केकड़वानी में 7 मई को पेनठाना की स्थापना के साथ साथ आदिवासी समाज की समााजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनैतिक एकता के लिये मंथन विचार विमर्श को लेकर सांस्कृतिक एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
                जहां पर आदिवासी समाज के नेतृत्वकर्ता जुटेंगे जहां पर सिवनी जिले से अधिक से अधिक संख्या में आदिवासी समाज के सगाजनों के शामिल होंगे। ऐसी स्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संख्या कम होने की संभावना पूरी तरह दिखाई दे रही है।

7 मई को उड़ेपानी में या केकड़वानी में आदिवासी की संख्या रहेगी ज्यादा 


हालांकि कांग्रेस कमेटी सिवनी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का कार्यक्रम सफल बनाने के लिये पूरजोर तरीके से तैयारी की जा रही है। वहीं सिवनी विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी करने वाले कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
                 वहीं 7 मई को उड़ेपानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के कार्यक्रम में आदिवासी समाज के सगाजनों की संख्या कितनी रहती है यह स्पष्ट हो जायेगा। वहीं ग्राम केकड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में जहां पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर के आदिवासी समाज के नेतृत्वकर्ता जुटने वाले है वहां पर आदिवासी समाज की संख्या कितनी रहती है यह भी स्पष्ट 7 मई को होगा। 

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.