Type Here to Get Search Results !

गोंगपा मध्यप्रदेश का मजबूत तीसरा विकल्प के रूप में 170 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव-तुलेश्वर मरकाम

गोंगपा मध्यप्रदेश का मजबूत तीसरा विकल्प के रूप में 170 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव-तुलेश्वर मरकाम 

भाजपा और कांग्रेस की सरकार हमेशा कर्मचारी, व्यापारी, दलित, आदिवासी, महिला एवं युवा विरोधी रहती है

मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकार कभी आदिवासी हितैषी नहीं रही है और न भविष्य में होगी

कमलेश गोंड, राष्ट्रीय संवाददाता
जबलपुर। गोंडवाना समय।  

मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की पृथक प्रदेश गोंडवाना राज्य की राजधानी जबलपुर में सोमवार को गोंगपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के तमाम पार्टी कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुये।
             


सम्मेलन में कार्यकर्ता संवाद शुरू होने के पहले कार्यकर्ताओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी संगठन के मुखिया एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम की अगवानी कर फूल माला से स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के नारे लगाये, मंच में उपस्थित प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का स्वागत सम्मान किया गया। 

जनता के सामने भाजपा-कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे-अमान सिंह पोर्ते


इसके पहले गोंगपा सुप्रीमो सहित समस्त उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी के छायाचित्र में हल्दी चावल एवं ज्योत जलाकर फूल माला अर्पित कर गोंडवाना की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
                जबलपुर के मानस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार और 15 महीने की कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकतार्ओं से सदस्यता अभियान पर भी चर्चा किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक जिले के कार्यकतार्यों को अपने अपने क्षेत्र के बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। 

आदिवासीयों के अधिकार सुरक्षित नहीं, उनके हक कागजो पर सिमटे-हरेंद्र सिंह मार्को 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मार्को ने अपने सम्बोधन के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ अपनी ब्रांडिग में लगी हुई है अंदर से खोखली है। प्रदेश के कोने कोने में निवासरत आदिवासियों से पूछिए कांग्रेस और भाजपा की सरकारे से किस तरह से ऊब चुके हैं। आदिवासीयों के नाम पर सिर्फ कागजो पर योजनाये बना रहे है, उनके अधिकार उनके पास सुरक्षित नहीं है। अफसरशाही और भ्रष्टाचार चरम पर है।

सर्वे कार्ड से चयन होगा प्रत्याशी, मजबूत चेहरे को मिलेगा टिकिट-श्याम सिंह मरकाम


गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी श्याम सिंह मरकाम ने पार्टी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जिलों में बूथ कार्यकतार्यों का सम्मलेन किया जायेगा, उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों को उनके सर्वे रिपोर्ट कार्ड के अनुसार टिकिट वितरण किया जायेगा।
                    जिसका रिपोर्ट कार्ड बूथ से लगाकर जिला कार्यकारणी तैयार करेंगी। वहीं श्याम सिंह मरकाम ने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुये कहा कि इन दोनों पार्टी की सरकारे कर्मचारी, व्यापारी, दलित, महिला एवं युवा विरोधी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकार कभी आदिवासी हितैषी नहीं रही है और न भविष्य में होगी। ऐसी सरकार को अपदस्थ करने के लिए गोंडवाना के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें और अपना विधायक बनाये। 

पार्टी कार्यकतार्ओं के समर्पण, मेहनत के बल पर ही चुनाव में जीत हासिल करेंगे-तुलेश्वर सिंह मरकाम


संगठन के सुप्रीमो श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम के सम्बोधन के दौरान सभागार दादा हीरा सिंह मरकाम जी के नाम से गूंज उठा। वही अपने भावुक विचारों से श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने समीकरण बैठाना शुरू कर दिए हैं। सभी पार्टियां आदिवासी वर्ग को साधने की कोशिश लगातार कर रहे है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में कांग्रेस और भाजपा के लोग आदिवासियों को रिझाने में जूटे हुये है लेकिन मुझे भरोसा है इस बार हर वर्ग सचेत नजर आ रहा है। इसलिये मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बिना सरकार नहीं बनेगी। मेरी सभी गोंडवाना परिवार से अपील है संगठन में कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। पार्टी कार्यकतार्ओं के समर्पण, मेहनत के बल पर ही चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव में गोंगपा अपना विधायक बनायेगी


गोंगपा के सुप्रीमों श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक उद्देश्य और लक्ष्य के साथ काम करती है। देश के संविधान को सर्वोपरि रखकर देश हित एवं समाज के दबे-कुचले गरीब जनता को आगे बढ़ाने के लिए उनके हक अधिकार को सुरक्षित करने के लिये गोंगपा प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। देश में आज समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात कही। आगामी विधानसभा चुनाव में गोंगपा अपना विधायक बनायेगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 170 सीटों में अपना प्रत्याशी उतारेगी। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में ये रहे मौजूद 

कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान मालिक, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर, राष्ट्रीय महासचिव अशोक छाबड़ा,  राष्ट्रीय महासचिव बलबीर तोमर, राष्ट्रीय संगठन सचिव रूपनरायण पोया, राष्ट्रीय विधि सलाहकार इजराईल खान, गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमारी वरकड़े, प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादूर लाल नेटी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, श्याम परते प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश वट्टी, सुरेश झारिया, प्रचार मंत्री प्रीतम सिंह उइके, सबीर खान प्रदेश, मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रकाश धुर्वे, प्रदेश महासचिव मदन कुलस्ते, संभागीय महामंत्री सकावत खान सहित प्रदेश व जिला और ब्लॉक के सेकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.