Type Here to Get Search Results !

गोंगपा सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं में दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी

गोंगपा सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं में दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी

भाजपा कांग्रेस से पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को सतर्क रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए

सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं में दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी/ कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं।
                


पार्टी का लक्ष्य है इस विधानसभा चुनाव में संगठन को जीत दिलाकर मध्य प्रदेश की सदन में विधायक भेजकर जनता के जनहितैषी मुद्दों को उठाना पार्टी गाइडलाइन अनुसार जो निर्देश जिला संगठन को मिला हुआ है। इस हिसाब से संगठन दिन रात समीकरण बनाने के लिए लगा हुआ है। 

जनता के बीच जाकर जनता के अनुसार प्रत्याशी का सर्वे किया जा रहा है 

उक्त जानकारी देते हुये रावेन शाह उईके जिला प्रवक्ता, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी ने बताया कि बीते दिनों जबलपुर के संभागीय स्तर पर कार्यकतार्ओं को कार्यकर्ता सम्मेलन करके यह बताया गया है कि जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाकर जनता के अनुसार प्रत्याशी का सर्वे किया जा रहा है।
                जनता एवं संगठन के द्वारा जिसके नाम पर मोहर लगेगी पार्टी उसे जिताने के लिए तन-मन-धन से पूरी ताकत झोंकेगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बारे में भाजपा-कांग्रेस के द्वारा गुमराह किया जाएगा बरगलाया जाएगा। कार्यकतार्ओं को आपस लड़ाने का प्रयास किया जाएगा। झूठी अफवाहों में नही पड़ना है ये आपको धोखा देकर जनता को धोखा देंगे। इनसे कार्यकतार्ओं को सतर्क रहने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं!

कांग्रेस भाजपा के दावपेंचों को समझना और उनसे सावधान रहना होगा-गया प्रसाद कुमरे 


इस बार के विधानसभा चुनाव में सिवनी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने मेहनत करके संगठन को पुन: नई ऊर्जा से पार्टी को जिले में मजबूत करने में अपनी पूरी टीम के साथ ताकत लगा दिया है उन्होंने कहा है कि मेरे कार्यकाल में पार्टी को सिवनी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे जो कि विधायक के रूप में आप चारों विधानसभा में देखेंगे।
            यह बात उन्होंने अपने कार्यकतार्ओं पदाधिकारियों को कई बार, बार-बार कह रहे हैं। इसलिए कांग्रेस भाजपा के दावपेंचों को समझना और उनसे सावधान रहना होगा। कांग्रेस आदिवासियों के नाम झूठ परोसेगी भाजपा सांप्रदायिकता फैलाएगी, जाति, धर्म की राजनीति में उलझाए रखेगी लेकिन इस बार का यह चुनाव जनता के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। यह चुनाव हक अधिकारों को सुरक्षित रखने का चुनाव है। 

इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर आप विश्वास करें आपकी अपनी पार्टी है

पार्टी सिवनी जिले की आम जनता से अपील करती है कि अपने भाजपा कांग्रेस को बहुत मोका दिया और इनसे धोखा मिला। इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर आप विश्वास करें आपकी अपनी पार्टी है। शोषित, पीड़ित और वंचितों की, गरीब वर्ग की पार्टी है। हर मुद्दे पर आपके हक के लिए लड़ती है, जल, जंगल, जमीन युवाओं के साथ मजदूर, बेरोजगारों,  किसानों और सामुदायिक अधिकारों के लिए आवाज उठाती है।
                    अन्याय, अत्याचार के लिए सड़क पर लड़ने वाली पार्टी है। आप इस बार जिले से विधायक बनाकर भेजिए और देखिए हम आपके अधिकारों को सुरक्षित करने की लड़ाई खुलकर लड़ेंगे। यह अपील गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा जनता से लगातार की जा रही है पार्टी पूरी शक्ति और संगठन के साथ लड़ेगी और सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जीत दर्ज करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.