Type Here to Get Search Results !

जीएसयू इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा

जीएसयू इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के मानस भवन में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित 

17 जून 2023 को जीएसयू के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन होगा


कमलेश गोंड राष्ट्रीय संवाददाता,
अजय सिंह पोर्ते, संभागीय संवाददाता,
सरगुजा व बिलासपुर संभाग,
कोरिया/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

जीएयू इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जीएसूय इंडिया के राष्ट्रीय सचिव तिरूमाल राजेश पोया ने दैनिक गोंडवाना समय अखबार को बताया कि हमारे छत्तीसगढ प्रदेश में जीएसयू इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजित होना गौरव का विषय है और छत्तीसगढ़ राज्य के स्टूडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
                    


जीएसयू इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन कोया पुनेम गोंडवाना महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल मनोज कुमार सिंह कमरो एवं भारत देश में आदिवासियों के लिए आर्थिक गण्ड व्यवस्था के प्रेरणास्रोत तिरूमाल डॉ. नारवेन कासव टेकाम, गोगपा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष इंजी. संजय सिंह कमरो , गोगपा प्रदेश महासचिव डी.एल.भास्कर,  गोगपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कमरो, गोगपा जिला मिडिया प्रभारी महंत सिंह मरकाम इत्यादि गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के समाजसेवी , बुद्धिजीवियों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

दादा हीरा-मोती व ताराम जी के पदचिन्हों पर चलने का किया आहवान 


जीएसूय इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिवस में गोंडवाना स्टूडेंट आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरुमाल हेमंत कोर्चो ने शुभारंभ किया। उन्होंने जीएसयू इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन में स्थानीय छात्र-छात्रओं का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील किया और अपने प्रतिभाओं के माध्यम से विश्व शांति स्थापित करने के लिए युवाओं को  गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी, डॉ. मोती रावण कंगाली जी, गोंडवाना दर्शन के संस्थापक संपादक सुन्हेर सिंह ताराम जी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया है। 

जीएसयू का 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कोरिया में 9 राज्यों से पहुंचे छात्र 


जनजाति छात्रों का एक बड़ा कुनबा गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करता है, जहाँ देश भर के छात्र सम्मलित होते है।

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का यह छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन  छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया स्थित मानस भवन में आयोजन किया गया है, अधिवेशन के प्रथम दिन में एक पहर तक छात्रों का आगमन रहा एवं निर्धारित समय पर कार्यक्रम के संचालन के बाद देर रात तक समापन हुआ। वही गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष  एवं कराटे में रहे नेशनल चेम्पियन मनीष धुर्वे ने नारी शक्तियों को सेल्फ डिफेन्स के लिये कराटे का अभ्यास कराया।
                

दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत गोंगों कर संचालन कौशिक उइके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी वैशाली धुर्वे ने किया।

कार्यकम के पहले सत्र में परिचय वार्ता के बाद कार्यकम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने क्रमश: छत्तीसगढ़ राज्य के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो, योगेश नरेती केबीकेएस, वन अधिकार के जानकार मनीष धुर्वे, रघुनाथ सिंह पोया भूमका, कुमाम सिंह पोया भूमका एवं डॉ नारवेंन केशव टेकाम ने आर्थिक गंड व्यवस्था पर छात्रों को मार्गदर्शन किया।

                 


कार्यक्रम का दूसरा दिन जारी है जिसमें विभिन्न राज्य से झारखंड, उड़ीसा, बिहार, असम, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलांगना और छत्तीसगढ़ सहित नो राज्यों से गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्य पदाधिकारी शामिल हुए हैं े जीएसयू के अधिवेशन में छात्रों को समाज की सामाजिक दशा के बदलाव और  नई दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए उनके शैक्षणिक जीवन को बेहतर बनाने के लिये  प्रशिक्षित किया जाता है। 

            


प्रत्येक वर्ष एक नई ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के कई राज्यों से युवा एक नई उमंग के साथ अधिवेशन में शामिल होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गोंड, जीएसयू राष्ट्रीय संचालक मंडल के सदस्य मोहन मरकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत कोर्चे, राष्ट्रीय महासचिव दीपक सिंह उइके, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनामिका पुट्टे, राष्ट्रीय महासचिव राजेश पोया, राष्ट्रीय सयोजक प्रेमलता सैयाम प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा सुभद्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष बिहार कृष्णा गोंड, प्रदेश अध्यक्ष असम गंगाराम नेताम, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश सोनू गोंड, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संतोष मरावी सहित गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.