Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस से गोंगपा का नहीं हुआ समझौता, भ्रामक व अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दे कार्यकर्ता

कांग्रेस से गोंगपा का नहीं हुआ समझौता, भ्रामक व अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दे कार्यकर्ता

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संगठन मंत्री ने किया पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया सचेत


मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

बीते दिवस राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रसारित हो रही खबर कि प्रियंका की सहमति से गोंगपा मध्यप्रदेश में 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव और छत्तीसगढ़ में मिलेगी राज्यसभा की सीट, उक्त खबर के बाद गोंगपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में इस विषय को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे है और वास्तविकता की जानकारी ले रहे है।
            


वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने इस संबंध में पत्र लिखकर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को आगाह करने के साथ साथ सचेत रहने को भी कहा है। 

गोंगपा की आधिकारिक घोषणा या खबर न माने पदाधिकारी व कार्यकर्ता 


गोंगपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने गोंगपा के समस्त प्रदेश अध्यक्ष, समस्त जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़, समस्त अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की प्रेषित करते हुये उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ समेत किसी अन्य प्रदेश में आगामी विधानसभा 2023 का चुनाव कांग्रेस या किसाी अन्य दल से गोंगपा का भारत में किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं हुआ है।
            गोंगपा मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में अपने दम पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने के संकल्प में अग्रसर है। इसलिये पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी अपुष्ट या भ्रामक खबर को गोंगपा की आधिकारिक घोषणा या खबर न माने। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.