Type Here to Get Search Results !

हीरा-मोती की जोड़ी ने गोंडवाना आंदोलन के लिए कर दिया जीवन समर्पित, सिवनी जिले में 9 जुलाई को होगी प्रतिमा स्थापित

हीरा-मोती की जोड़ी ने गोंडवाना आंदोलन के लिए कर दिया जीवन समर्पित, सिवनी जिले में 9 जुलाई को होगी प्रतिमा स्थापित 

गोंडवाना आंदोलन के महानायक दादा मोतीरावण कंगाली जी एवं दादा हीरा सिंह मकराम जी की प्रतिमा ग्राम सागर में होगी स्थापित्

सिवनी विधानसभा क्षेत्र के बण्डोल थाना अंतर्गत ग्राम सागर में प्रतिमा स्थापना के अवसर पर होगा भव्य आयोजन 


सिवनी। गोंडवाना समय।

गोंडवाना के स्वर्णिम इतिहास को साहित्य के रूप में संजोने वाले दादा मोती रावण कंगाली जी एवं गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के महानायक दादा हीरा सिंग मरकाम जी ने गोंडवाना आंदोलन के पुनरुत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 

आदिवासी समाज की सांस्कृितक और राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी हद तक मजबूत हुई हैं

गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के महानाय नायक कोया पुनेमी गोंडी, धर्म, भाषा संस्कृति के साहित्यकार दादा पेनवासी मोती रावण कंगाली जी गोंडवाना भू-भाग में निवासरत गोंडियजनों की धर्म, संस्कृति, राजपाठ, रीति-रिवाज, परंपरा, नदी, व ऐतिहासिक स्थलों सहित गांव के नाम रखने का वास्तविक कारण व उनका अर्थ क्या था ऐसे अनेकों इतिहास को खोजकर उसे साहित्य के रूप में लिपिबद्ध करने का ऐितहासिक कार्य दादा मोतीरावण कंगाली जी ने किया।
                    वही महान शख्शियत दादा हीरा सिंह मरकाम जी के सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष करीबन 40 वर्षों तक अनवरत चला और उन्हीं के त्याग, तपस्या का नतीजा है कि बीते दशक में आदिवासी समाज की सांस्कृितक और राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी हद तक मजबूत हुई हैं। 

                इसके साथ ही गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी का मुख्य संदेश था कि मानव मानव एक समान, सबको शिक्षा सबको काम यही है, गोंडवाना का पैगाम, इस संदेश को बिना साधन, संसाधन की चिंता करते हुये गोंडवाना आंदोलन को दादा हीरा सिंह मरकाम जी ने पूरे भारत के जनजातियों तक पहुंचाया। 

सिवनी जिले के ग्राम सागर में प्रथम हीरा-मोती की प्रतिमा स्थापित होगी 


आगामी 9 जुलाई 2023 दिन रविवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के बण्डोल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सागर में गोंडवाना आंदोलन के महानायक दादा मोतीरावण कंगाली जी व दादा हीरा सिंह मरकाम जी की संयुक्त प्रतिमा की भव्य स्थापना की जाएगी।
            

हम आपको बता दें कि दादा मोतीरावण कंगाली जी एवं दादा हीरा सिंह मरकाम जी की संयुक्त रूप से सिवनी जिले में यह पहली प्रतिमा स्थापित होगी।

जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू तुलेश्वर मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव तिरू श्याम सिंह मरकाम, गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष तिरू अमान सिंह पोर्ते व राष्ट्रीय, प्रांतीय पदाधिकारी सहित अन्य जिलों के गोंगपा पदधिकारी, कार्यकर्ता व सगासमाज विशेष रूप से शामिल होंगे।

कोई जाकर कह दो शोलों से चिंगारी से, मूर्ति स्थापना होगी बड़ी तैयारी से


सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सागर में होने वाली दादा मोतीरावण कंगाली जी व दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा स्थापना को लेकर गोंगपा के पदाधिकारियों को विशेष तैयारी करते हुये कार्यक्रम को भव्यता के साथ सफल बनाने के निर्देश गोंगपा पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने दिये है। जिसकी जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है। कोई जाकर कह दो शोलों से चिंगारी से, मूर्ति स्थापना होगी इस बार बड़ी तैयारी से।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.