Type Here to Get Search Results !

भोपाल में अतिथि विद्वानों के साथ भाजपा सरकार की बर्बरता : रामचरितमानस को छीन कर फेंक दिया गया

भोपाल में अतिथि विद्वानों के साथ भाजपा सरकार की बर्बरता : रामचरितमानस को छीन कर फेंक दिया गया 

महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें घसीटकर पुलिस की गाड़ी में भर कर शहर के बाहर छोड़ा गया 

शिवराज सिंह सरकार को आगाह किया कि अहम ने बड़ी-बड़ी रियासतों को धूल में मिला दिया है


भोपाल। गोंडवाना समय। 

7 जून 2023 को भोपाल के नीलम पार्क में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी जायज मांगों को लेकर के आंदोलन कर रहे मध्यप्रदेश के अतिथि विद्वानों के साथ भाजपा सरकार और प्रशासन द्वारा बहुत ही निंदनीय और बर्बरता पूर्वक कृत्य किया गया। बल का प्रयोग करते हुए आंदोलन और आंदोलनकारियों को कुचला गया।

पुलिस की बर्बरता रामचरितमानस को फाड़ करके फेंक दिया गया 


अतिथि विद्वानों द्वारा आंदोलन स्थल पर रामचरितमानस का पाठ करते हुए भगवान का भजन कर रहे थे।

उसी समय शासन और प्रशासन के आदेश पर पुलिस प्रशासन द्वारा रामचरितमानस पढ़ रहे महिला और पुरुष अतिथि विद्वानों के साथ अभद्रता की गई तथा रामायण को फाड़कर वही फेंक दिया गया।

अतिथि विद्वानों को शाम होते ही बज्र वाहन में ठूस ठूस पर भरा गया और शहर के बाहर छोड़ा गया 


जैसे ही अंधेरा होने लगा शासन की इशारे पर पुलिस अपना रंग दिखाने लगी और समस्त अतिथि विद्वानों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार करने लगी ।गर्भवती महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे सब को घसीट कर बज्र वाहन में भरकर के शहर से बाहर छोड़ा गया जहां है छोटे-छोटे बच्चों को पीने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया।

यह रहा संस्कार की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा अतिथि विद्वानों के साथ किए गए बर्बरता पूर्ण व्यवहार को खुले मंच से निंदा कर रहे थे। आज उससे भी ज्यादा घृणित और घिनौना कृत्य उनकी पार्टी और प्रशासन द्वारा अतिथि विद्वानों के साथ किया गया।

हमने 52 वर्ष की उम्र में प्रशासन द्वारा शिक्षकों के साथ इस प्रकार से बर्बरता पूर्ण कृत्य कभी नहीं देखा

अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरजीत भदोरिया का कहना है कि हमने 52 वर्ष की उम्र में प्रशासन द्वारा शिक्षकों के साथ इस प्रकार से बर्बरता पूर्ण कृत्य कभी नहीं देखा । हम शिक्षक हैं हम छात्रों को पढ़ाते हैं उन्हें धर्म ग्रंथों की पूजा और रक्षा करने की शिक्षा देते हैं।
            वही शिक्षा लेकर के प्रशासन और पुलिस द्वारा जो हमारे धर्म ग्रंथ रामचरितमानस का अपमान किया गया। मैं इस बात की घोर निंदा करता हूं। शिवराज सिंह सरकार को आगाह करता हूं की अहम ने बड़ी-बड़ी रियासतों को धूल में मिला दिया है।
                आप और भाजपा पार्टी और प्रशासन द्वारा जो घृणित कृत्य किया गया है इसका परिणाम आपको आगे आने वाले चुनाव में अवश्य भुगतना पड़ेगा। महिलाओं का अपमान और उनकी आपकी सरकार को जलाकर राख कर देगी।
            वहीं डॉ के पी रजक प्रांतीय सयोजक अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा ने कहा कि अतिथिविद्वान  नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा द्वारा 7 जुलाई को भोपाल के नीलम पार्क में शासन के इशारे पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और सभी के द्वारा की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.