Type Here to Get Search Results !

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा के लिये शिवराज सरकार ने एक पैसा नहीं किया स्वीकृत, फोटो की अब हो रही तलाश

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा के लिये शिवराज सरकार ने एक पैसा नहीं किया स्वीकृत, फोटो की अब हो रही तलाश 

2018 में मेडिकल था चुनाव का मुद्दा तो क्या 2023 में राजा दलपत शाह जी के सहारे होंगे विधानसभा चुनाव ?

7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रुपए की लागत से होंगे दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्य

19 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के पश्चचात जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी समाचार में उल्लेख किया गया था कि सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और राजा दलपत शाह की 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रुपए की लागत के दलसागर तालाब का सौंदर्यीकरण और राजा दलपत शाह की प्रतिमा की स्थापना के लिए निर्माण स्थल का भूमिपूजन किया गया। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का काम भी किया जाएगा। दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का कार्य भी कराया जाएगा।


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सर्वाधिक आदिवासी जनसंख्या वाला राज्य मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है वैसे-वैसे आदिवासियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये राजनैतिक दलों के द्वारा अपनी अपनी बिसात बिछाई जाने की कवायद बहुत तेजी से हो रही है। बीते वर्ष से मध्यप्रदेश में जनजाति गौरव दिवस से लेकर अन्य कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं मध्यप्रदेश में आ चुके है। आदिवासी बाहुल्य जिला सिवनी के विधानसभा क्षेत्र सिवनी में भी गोंडवाना साम्राज्य के राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापना के भूमिपूजन मुख्यमंत्री के हाथो कराये जाने के साथ आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश शुरू हो गई है। वहीं भूमिपूजन के दौरान राजा दलपत शाह जी की फोटो के स्थान पर राजा भोज जी की फोटो लगाये जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था। इसी बीच सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने 22 जुलाई 2023 को एक वीडियों जारी कर राजा दलपत शाह जी की फोटो 3 दिनों में उपलब्ध कराये जाने की अपील किया है। 

सिवनी विधायक ने 3 दिन में फोटो उपलब्ध कराने की अपील किया


सिवनी मुख्यालय में 19 मई 2023 को गोंडवाना साम्राज्य के राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापित किये जाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथो भूमिपूजन कराया गया। वहीं भूमिपूजन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर एवं शहर के कुछ स्थानों पर जो फलेक्श होर्डिंग्स लगाये गये थे उसमें राजा दलपत शाह जी की फोटो के स्थान पर राजा भोज जी की फोटो लगाये गये थे। भूमिपूजन के दौरान ही गोंडी धर्म के भुमकाओं व आदिवासी समुदाय के कुछ सामाजिक पदाधिकारियों ने कहा था कि पोस्टर में लगी हुई फोटो राजा दलपत शाह जी की नहीं है। वहीं उक्त मामला समाचार पत्र की सुर्खियां भी बना, इसके बाद सामाजिक व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के द्वारा आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। राजा दलपत शाह जी की फोटो को लेकर वैचारिक विवाद होने के उपरांत सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अब राजा दलपत शाह की फोटो 3 दिनों में उपलब्ध कराने के लिये वीडियों जारी कर अपील किया है। 

मैं स्वयं के खर्च से बनवा रहा हूं प्रतिमा-दिनेश राय मुनमुन

सिवनी विधानसभा के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने वीडियों के माध्यम से कहा है कि सिवनी शहर के दलसागर तालाब के टापू में स्थापित होने वाली राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को मेरे स्वयं के द्वारा बनवाई जा रही है। इसके बाद भी यदि किसी राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन या अन्य कोई भी प्रतिमा लगवाना चाहता है तो वह प्रयास कर सकता है। इसके साथ ही सिवनी विधायक ने कहा है कि किसी इतिहासकार, समाजिक संगठन के पदाधिकारी, राजनैतिक दल के पदाधिकारी के पास राजा दलपत शाह जी की फोटो यदि हो तो वे उपलब्ध करवा सकते है। वहीं प्रतिमा के निर्माण में लगभग एक से ढेड़ महिने लग जायेंगे। 

अभी राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा के लिये राशि स्वीकृत नहीं हुई है-सीएमओ


सिवनी शहर के दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिये लगभग 7 करोड़ 44 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। जिसका भूमिपूजन 19 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया है जिसमें सौंदर्यीकरण विभिन्न निर्माण कार्य किये जायेंगे। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी ने बताया कि अभी राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा के लिये कोई राशि स्वीकृत नहीं हुई है। राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा जनभागीदारी से स्थापित किया जायेगा। नगरपालिका परिषद सिवनी सीएमओ ने बताया कि वहीं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा विधायक निधि से 25 लाख रूपये की राशि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा के लिये नगर पालिका को प्रदान किया गया है।  

आदिवासी पदाधिकारियों की समिति की देखरेख में हो प्रतिमा का निर्माण

आदिवासी समाज के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण के लिये आदिवासी समाज के पदाधिकारियों की एक समिति बनाई जाये। इस संबंध में गोंड समाज महासभा सिवनी के जिला अध्यक्ष सी एस कुशराम का कहना है कि प्रतिमा निर्माण के संबंध में आदिवासी समाज के सगाजनों का सुझाव जरूर लिया जावे या इसके लिये कमेटी बनाई जावे और इनकी सलाह व सुझाव के आधार पर ही राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा का निर्माण कराया जाये। हालांकि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण के लिये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने 19 जुलाई 2023 को कार्यक्रम के दौरान मंच से ही कहा था कि जैसा आदिवासी सगा समाज के लोग जिस स्वरूप में जिस तरह से प्रतिमा का निर्माण कराने की बात कहेंगे उसी आधार पर राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा का निर्माण कराया जायेगा। 

सिवनी विधायक गांव-गांव के देवठाना से मिट्टी एकत्र प्रतिमा स्थल पर लगाऐंगे

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापना स्थल पर विधानसभा क्षेत्र सिवनी के प्रत्येक गांव-गांव से देवठाना स्थल से मिट्टी एकत्र कर प्रतिमा स्थापना स्थल पर लगाया जायेगा। इसके लिये सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुमनुन विधानसभा क्षेत्र सिवनी के गांव-गांव का दौरा करने की योजना आगामी समय में बना रहे है। 

52 फिट और 25 फिट के विषय को किया स्पष्ट

19 जुलाई 2023 को कार्यक्रम के दौरान मंच से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने 25 फिट की प्रतिमा राजा दलपत शाह की बनेगी, यह बातें कहीं थी। जिसको लेकर चर्चा का विषय भी बनाया गया था जिस पर सिवनी विधायक ने स्पष्ट किया है कि प्रतिमा बड़ी होने के कारण उसका नीचे का आधार स्तंभ चबुतरा की ऊंचाई ही लगभग 30-35 फिट तक जा सकती है, वहीं प्रतिमा का ऊंचाई लगभग 25 फिट होगी इस तरह प्रतिमा की कुल ऊंचाई 52 फिट से अधिक भी हो सकती है। प्रतिमा को मजबूती के साथ लगाया जायेगा जो कई वर्षों तक सुरक्षित व संरक्षित रहेंगी। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.