Type Here to Get Search Results !

प्रीतम सिंह उईके बने गोंगपा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रीतम सिंह उईके बने गोंगपा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरूमाल तुलेश्वर सिंह मरकाम की अनुशंसा पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते द्वारा सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के गोंडवाना आंदोलन के लिये समर्पित होकर कार्य करने वाले प्रदेश प्रचार मंत्री तिरूमाल प्रीतम सिंह उईके को अब नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
             इसके साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी देते हुये गोंगपा की विचारधारा को मजबूत करने की बात कही गई है। 

गोंगपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई 

सिवनी जिले के गोंगपा नेता प्रीतम उईके को मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर सिवनी जिले के समस्त गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनायें प्रेषित किया है।
            वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रीतम उईके ने कहा है कि वह दादा हीरा सिंह मरकाम जी की विचारधारा व संदेश को मध्यप्रदेश के शहर व गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.