Type Here to Get Search Results !

गोंगपा महिला प्रकोष्ठ सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष सोफलदीप भलावी को किया नियुक्त

गोंगपा महिला प्रकोष्ठ सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष सोफलदीप भलावी को किया नियुक्त 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक कार्यकारिणी की जिम्मेदारी देते हुये सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष सोफलदीप भलावी को बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ सिवनी ब्लॉक की कार्यकारिणी में कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मी परते को बनाया गया है।
      


 वहीं सविता मरावी को सिवनी ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक सिवनी में नवीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुये नियुक्ति पत्र भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे के द्वारा प्रदान किया गया है।
             

इस दौरान जिला प्रचार मंत्री देवी सिंह अरवे, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश मरावी, युवा मोर्चा ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवप्रसाद परते, पार्टी कार्यालय प्रभारी मनोज मर्सकोले, शीला भलावी, मीता धुर्वे की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.