Type Here to Get Search Results !

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र व्यवस्था को खत्म कर दिया है और ग्राम सभाओं से अधिकार छीन लिया

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र व्यवस्था को खत्म कर दिया है और ग्राम सभाओं से अधिकार छीन लिया

हमे अपने अधिकार सुरक्षित रखने और संरक्षण के लिए अपना नेता विधायक के रुप में सदन भेजना होगा

केवलारी विधानसभा में जनता पंचायत सम्मेलन का हुआ आयोजन : रावेन शाह उइके


छपारा। गोंडवाना समय। 

कल छपारा में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं मांगो को लेकर जनता पंचायत सम्मेलन एवं रैली का आयोजन हुआ जिसमे पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सम्मेलन में आम जनमानस सहित गोंडवाना के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर यह बताने का प्रयास किया कि सरकार किस तरह से जनता के द्वारा चुने गए पंच, सरपंच, जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्यों को कोई विशेष अधिकार नही दिया है। 

पेयजल, सिंचाई, विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की रखी मांग


वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकतार्ओं एवं पदाधिकारियों द्वारा महामहिम राज्यपाल  के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें उन्होने जिले में बिजली, पानी, सड़क एवं मजदूरों से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते हुए मांग किया है कि ग्रामीण जनता के गांवों कस्बों और टोला मजरों में हर घर पीने के पानी की व्यवस्था किया जावे, जिले में किसानों के प्रत्येक खेतों तक माचा गोरा बांध परियोजना एवं भीमगढ़ बांध से सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जाए, स्कूल, अस्पतालों में सुधार किया जावे, पंचायत जनप्रतिनिधियों को विशेष अधिकार प्रदान किया जावे जिससे वह जनता की समस्याओं का निराकरण कर सकें, मंहगाई को देखते हुए मनरेगा योजना में मजदूरी दर प्रतिदिन 500 रुपए किया जावे!

हमे एकता के साथ ही सफलता मिलेगी


इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उपस्थिति अतिथियों ने पंचायत सभा को संबोधित करते हुए रंजीत वासनिक पूर्व नगर अध्यक्ष परिषद् बरघाट ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई है। हमे अपने अधिकार सुरक्षित रखने और संरक्षण के लिए अपना नेता विधायक के रुप में सदन भेजना होगा। हमे एकता के साथ ही सफलता मिलेगी ऐसी ही ताकत को बनाए रखना होगा, पंचायत राज व्यवस्था पर धर्मेंद्र इरपाचे ने बताया कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र व्यवस्था को खत्म कर दिया है। 

पैसा एक्ट को लेकर केवल मजाक बनाया गया है 


ग्राम सभाओं से अधिकार छीन लिया गया है ग्रामीण जनता को सरकार बरगलाने का काम कर रहीं हैं। पैसा एक्ट को लेकर केवल मजाक बनाया गया है अधिकार विहीन है पैसा कानून यदि शक्ति होती तो ग्राम साभाओं के निर्णय को प्रशासन मानता जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
                इसके बाद प्रीतम सिंह उइके प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गोंगपा ने संबोधित किया जिसमे उन्होने संगठन की गतिविधियों को जोर देते हुए जनता से अपील किया की यह कार्यक्रम गोंडवाना आंदोलन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। जिले के कार्यकतार्ओं को इस तरह काम करते रहना है। हम सबको लेकर चलने वाले संगठन से है यह पार्टी सबके लिए मान सम्मान और हक अधिकार के लिए लड़ने वाली है आप सभी सहयोग करें। 

यह कार्यक्रम राजनैतिक गलियारों में गोंडवाना की शक्ति प्रदर्शन के रुप में भी देखा जा रहा है

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गयाप्रसाद कुमरे जिला अध्यक्ष गोंगपा सिवनी ने किया। कार्यक्रम संचालन रावेन शाह उइके जिला प्रवक्ता, मेर सिंह परते जिला महासचिव, संगठन मंत्री हियाराम उईके एवं जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकडे छपारा ने आभार प्रकट किया।
            सम्मेलन में प्रदेश, जिले, ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों कार्यकतार्ओं की हजारों की संख्या में उपस्थित रही। जिसमे केवलारी एवं सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम राजनैतिक गलियारों में गोंडवाना की शक्ति प्रदर्शन के रुप में भी देखा जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.