Type Here to Get Search Results !

आदिवासियों की आवाज और आंदोलन को कुचलने के सरकारी प्रयास का प्रदेश भर में गोंगपा करेगी विरोध : हरेंद्र मार्को

आदिवासियों की आवाज और आंदोलन को कुचलने के सरकारी प्रयास का प्रदेश भर में गोंगपा करेगी विरोध : हरेंद्र मार्को

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे आदिवासियों के साथ बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज मारपीट की कठोर निंदा करती है गोंगपा 

मीना सिंह मंत्री के इशारे पर स्थानीय आदिवासियों पर दबाव बनाने के प्रयास पुलिस कर रही है

आदिवासी कार्यकर्ता भड़क गए और आत्मरक्षा के लिए मजबूरन पुलिस से भिड़ना पड़ा

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सभी जिलों में ज्ञापन सौंपकर मामले की न्यायिक जांच की मांग करेगी

उमरिया/मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मार्को ने उमरिया में पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे आदिवासियों के साथ बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज मारपीट की कठोर निंदा करते हुए कहा है कि सरकार के लगातार उत्पीड़न, शोषण से आदिवासी समाज त्रस्त हो चुका है, सरकार अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है।
            


विवादित घटना से आक्रोशित जनता और पुलिस के बीच उत्पन्न विवाद के बाद आदिवासियों पर फर्जी प्रकरण दर्ज किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जब पार्टी कार्यकर्ता जनजाति मंत्री मीना सिंह के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की मांग कर रहे थे। 

पुलिस द्वारा धरने में घुसकर मारपीट की गई, लाठीचार्ज किया गया

महिला कार्यकतार्ओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ पुलिस द्वारा धरने में घुसकर मारपीट की गई, लाठीचार्ज किया गया जिससे जमा आदिवासी कार्यकर्ता भड़क गए और आत्मरक्षा के लिए मजबूरन पुलिस से भिड़ना पड़ा। पुलिस की दहशत से घायल ग्रामीण अपना उपचार कराने अस्पताल नहीं जा पाए। पुलिस द्वारा आंदोलन में शामिल लोगों पर फर्जी मामला दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री के इशारे पर स्थानीय आदिवासियों पर दबाव बनाने के प्रयास पुलिस कर रही है। 

सैकड़ों कार्यकतार्ओं को जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं उनको गंभीर चोटे आई है 


जिसके खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सभी जिलों में ज्ञापन सौंपकर मामले की न्यायिक जांच की मांग करेगी। आदिवासियों की आवाज दबाने की कोई कोशिश अब कामयाब नही होगी और आंदोलनों को जितना कुचलने की कोशिश होगी आंदोलन उतना ही मजबूत होगा।
            हरेंद्र सिंह मार्को प्रदेश संगठन मंत्री ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं के लिए विज्ञप्ति जारी करते हुये जानकारी दी है कि उमरिया जिले में जब हमारे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे और जांच की मांग कर रहे थे।
             तब भ्रष्ट मंत्री के इशारे पर धरना स्थल पर बिना किसी कारण के घुसकर पुलिस ने अचानक बर्बर लाठी चार्ज कर दिया। जिससे हमारे सैकड़ों कार्यकतार्ओं को जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं उनको गंभीर चोटे आई है।

मध्यप्रदेश में अब बदलाव सुनिश्चत है और गोंडवाना की सरकार बनाना भी आम जनता ने तय कर लिया है

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उमरिया जिले के साथियों के संघर्षों में साथ है। इस घटना का पूरे प्रदेश में विरोध किया जायेगा। मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जैसे-जैसे राजनीतिक ताकत बढ़ रही है, वैसे-वैसे सरकार में बैठी ताकतों के होश उड़ते जा रहे हैं और सरकार अपनी एजेंसी से हमारे आंदोलन हमारे संकल्प हमारे हौसलों को तोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन आप सब की संगठित ऊर्जा से सरकार मुकाबला नहीं कर सकती, मध्यप्रदेश में अब बदलाव सुनिश्चत है और गोंडवाना की सरकार बनाना भी आम जनता ने तय कर लिया है। 

आदिवासियों को कुचलने का प्रयास कर रही मध्यप्रदेश सरकार को आदिवासी समाज हटा कर रहेगा-हरेन्द्र मार्को

इसलिए हमें घबराने की और चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उमरिया में हुई घटना सरकार के डरे हुए होने का सबूत है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने इस आंदोलन को और मजबूती से आगे ले जाएगी।
            सभी जिला मुख्यालय में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर उमरिया लाठी चार्ज जैसी बर्बर घटना का विरोध कर ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी आवाज, संघर्ष को बुलंद करेंगे। प्रदेश में आदिवासियों के एकजुट होने से सरकार घबराई हुई है और आदिवासियों के साथ लगातार अत्याचार और शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी, आंदोलन, विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आदिवासियों को कुचलने का प्रयास कर रही सरकार को आदिवासी समाज हटा कर रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.