Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री द्वारा जनजातीय देवालयों का जीर्णोद्धार एवं विकास करने की गई घोषणा को पूरा करने का पत्र सौपा

मुख्यमंत्री द्वारा जनजातीय देवालयों का जीर्णोद्धार एवं विकास करने की गई घोषणा को पूरा करने का पत्र सौपा

मंत्री सुश्री मीना सिंह से गोंड समाज महासभा का प्रतिनिधिमण्डल मिला


उमरिया। गोंडवाना समय। 

गोंड़ समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती का उमरिया प्रवास के दौरान 7 सितंबर 2023 को श्री उदय सिंह उइके, गुलाब सिंह उइके, मान सिंह मरकाम, जयभान सिंह श्याम, सुंदर सिंह उइके, डी एल उइके जिलाध्यक्ष मंडला की उपस्थिति मे गोंड समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सर्वांगीण उत्थान आदि विषयों पर चर्चा की गई।
            


तत्पश्चात गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के संविधान अनुसार उमरिया जिले मे कार्य करने हेतु गोंड समाज महासभा जिला उमरिया के जिलाध्यक्ष तिरुमाल उदय सिंह उइके एवं जिला उपाध्यक्ष तिरुमाल गुलाब सिंह उइके को नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष तिरुमाल बी एस परतेती के द्वारा नियुक्ति पत्र एवं मार्गदर्शिका देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
            

इसके साथ ही  जिला मुख्यालय उमरिया मे स्थापित बड़ादेव स्थल वार्ड क्रमांक-1 छटन के जीर्णोद्धार विकास एवं गोंड समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कराने का भी प्रस्ताव पारित कर जनजातिय मंत्री जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश शासन सुश्री मीना सिंह को देने का निर्णय लिया गया था।
        इसके तहत दिनांक 8 सितम्बर 2023 को गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती के नेतृत्व में उमरिया जिला अध्यक्ष श्री उदयसिंह उइके, जिला उपाध्यक्ष श्री गुलाब सिंह उइके, मंडला जिला अध्यक्ष श्री धनुआ उइके, सिवनी जिला से रंजीत ठाकरे  मप्र शासन की जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे से उनके निवास उमरिया में सौजन्य मुलाकात की गई। 

घोषणा क्रमांक- सी 0469 अमरकंटक से कराया अवगत


मुलाकात के दौरान प्रदेश में निवासरत गोंड जनजातीय समुदाय के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक और संवैधानिक संरक्षण सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक सार्थक परिचर्चा की गई। साथ में प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती द्वारा प्रदेश में निवासरत जनजातीय समुदाय के देवालय पेनठानाओं के जीर्णोद्धार विकास करने के संबंध में पूरे मप्र के विभिन्न जिला/क्षेत्र में स्थापित जनजातीय समुदाय के देवालय पेनठानाओं की सूची पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अमरकंटक प्रवास के दौरान  की गई घोषणा क्रमांक- सी 0469 अमरकंटक तहत में जनजातीय देवालयों का जीर्णोद्धार एवं विकास करने की गई घोषणा को पूरा करने पत्र सौपा।

जनजातीय ग्राम समैया भागपुर में विद्युतीकरण हेतु मांग पत्र दिया गया 


इसके साथ ही उमरिया जिला अध्यक्ष श्री उदयसिंह उइके ने उमरिया जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक (एक) छटन में स्थित बड़ादेव ठाना का जीर्णोद्धार एवं सामुदायिक भवन निर्माण करने एवं मंडला जिला अध्यक्ष श्री धनुआ उइके ने मंडला जिला के बिछिया विकास खंड अंतर्गत जनजातीय ग्राम समैया भागपुर में विद्युतीकरण हेतु मांग पत्र दिया गया।
                 जिस पर जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखों को संगठन की मांग का शीघ्र निराकरण करने तत्काल पत्र लिखा गया एवं समाज के विकास के लिए सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.