Type Here to Get Search Results !

लखनादौन में 294873, बरघाट में 243723, सिवनी में 274945, केवलारी 260521 मतदाता

लखनादौन में 294873, बरघाट में 243723, सिवनी में 274945, केवलारी 260521 मतदाता

बरघाट में 310 मतदान केन्द्र, सिवनी में 336 मतदान केन्द्र, केवलारी में 353 मतदान केन्द्र, लखनादौन में 407 मतदान केंद्र 

जिले में 18 से 19 वर्ष आयु के युवा मतदाता 49012

20 से 29 वर्ष आयु के 266596 

30 से 39 वर्ष आयु के 272734 मतदाता हैं

इसी तरह 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता 10218 हैं 

फोटो निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन   


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सी एल चनाप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना जात, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी सुश्री मेघा शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से अजय डागोरिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से आजम दीवान, बहुजन समाज पार्टी से लाल सिंह नंदौरे, आम आदमी पार्टी से दुर्गेश विश्वकर्मा एवं कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी  सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। 

तो तत्काल फार्म -6 भरकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें 


बैठक में कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघल द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचक नामावाली के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित प्रितनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि यदि किसी कारणवश किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट गया है तो तत्काल फार्म -6 भरकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभा वार बनाए गए नवीन मतदान केन्द्रों की जानकारी से अवगत कराते हुए दलों के प्रतिनिधियों को फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची एवं डीव्हीडी उपलब्ध कराई।       

सिवनी जिले में कुल 1074062 मतदाता एवं 1406 मतदान केन्द्र


फोटो निर्वाचक नामावली अंतिम संक्षिप्त पुनरीक्षण 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-114 बरघाट में 121086 पुरुष, 122634 महिला एवं 03 अन्य इस प्रकार कुल 243723 मतदाता हैं एवं 310 मतदान केन्द्र हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-115 सिवनी में 138251 पुरुष, 136688  महिला एवं 06 अन्य इस प्रकार कुल 274945 मतदाता एवं 336 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 116 केवलारी में 131671 पुरुष, 128847 महिला एवं 03 अन्य इस प्रकार कुल 260521 मतदाता एवं 353 मतदान केन्द्र तथा  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 117 लखनादौन में 149993 पुरुष, 147874 महिला एवं 06 अन्य है इस प्रकार कुल 294873 मतदाता एवं 407 मतदान केन्द्र हैं। इस प्रकार जिले में कुल 1074062 मतदाता  एवं 1406 मतदान केन्द्र हैं। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु के युवा मतदाता 49012, 20 से 29 वर्ष आयु के 266596 तथा 30 से 39 वर्ष आयु के 272734 मतदाता हैं। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता 10218 हैं।     

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.