Type Here to Get Search Results !

देवर-भाभी को कांग्रेस ने दिया टिकट, आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले में कांग्रेस की नई रणनीति

देवर-भाभी को कांग्रेस ने दिया टिकट, आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले में कांग्रेस की नई रणनीति 

अलीराजपुर से मुकेश पटेल तो जोबट विधानसभा से सेना महेश पटेल को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी 


विशाल चौहान, सवांददाता
जोबट/अलीराजपुर। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली उम्मीदवारों की सूची ने डिक्लेरेशन पर सवाल खड़े कर दिए है।
        


दरअसल, उदयपुर डिक्लेरेशन में कांग्रेस के 17 पन्नों के घोषणापत्र में पार्टी ने वन 'पोस्ट-वन पर्सन' फॉमूर्ला के साथ एक परिवार से एक व्यक्ति को ही टिकट दिए जाने की बात कही थी। हालांकि, एमपी की कैंडिडेट लिस्ट में एक फैमिली को दो टिकट देकर इसे खारिज किया गया है।

अलीराजपुर जिले की दोनों ही सीटों पर देवर और भाभी की जोड़ी 


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन 144 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र से मुकेश पटेल तो जोबट विधानसभा से सेना महेश पटेल के नाम मोहर लगाई गई है।

आपको बता दें की अलीराजपुर से फिलहाल कांग्रेस विधायक मुकेश रावत है और जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत विधायक है। जो कि लम्बे समय से बीमारी के चलते इंदौर के एक अस्पताल में उपचारत है। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भरोसे पर हम खरा उतरेंगे


वहीं जोबट विधानसभा से अलीराजपुर की वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल को कांग्रेस में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही सीटों पर देवर और भाभी की जोड़ी कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय दिलाने की बात कर रहे हैं।
                अलीराजपुर में विधानसभा पर कांग्रेस के मुकेश पटेल के सामने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान से कड़ा मुकाबला है। वहीं जोबट विधानसभा में भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। संभवत जोबट से विशाल रावत या माधौसिंह डावर पर भाजपा दाव खेल सकती है।
                 

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने चर्चा के दौरान बताया कि प्रदेश कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त करता हूं कि संगठन ने पटेल परिवार पर भरोसा जताया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भरोसे पर हम खरा उतरेंगे और दोनों ही सीटों कांग्रेस भारी बहुमत विजय होगी।
            कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं में हर्ष का माहौल हैं। वहीं जोबट बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकतार्ओं ने सेना पटेल को टिकट मिलने की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी और कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड जीत की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.