Type Here to Get Search Results !

देश-प्रदेश का सर्वांगीण विकास तथा बढ़ रहा गौरव भाजपा की बेहतर सोच का परिणाम-मुनमुन राय

देश-प्रदेश का सर्वांगीण विकास तथा बढ़ रहा गौरव भाजपा की बेहतर सोच का परिणाम-मुनमुन राय 

सामाजिक जनों से मिलकर अग्रसेन जयंती की दी शुभकामनाएं

दिनेश राय मुनमुन का किया गया आत्मीय स्वागत


सिवनी। गोंडवाना समय।

भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा जनसंपर्क के दौरान कहा गया कि गांव-गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के और सुव्यवस्थित मकान उपलब्ध हुये है तथा गरीब परिवार की आय बढ़ाने की चिंता और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिये भाजपा पूर्ण संकल्पित है।
                


श्री दिनेश राय मुनमुन ने प्रात: 9 बजे मठ मंदिर मे भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजन किया। अग्रवाल समाज के बंधुओं से मिलकर महाराज श्री अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नगझर स्थित साईं मंदिर मे दर्शन व पूजन के उपरांत जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10 बजे ग्राम बिहीरिया (जमुनिया)पहुंचे।
                तदुपरांत श्री दिनेश राय मुनमुन सिहोरा-घाटपिपरिया, बलारपुर, भाटीवाडा, खापा, महलोन- जोगीवाडा, बजरवाडा, कलारबांकी, थांवरी, लुंगसा, पौण्डी, बीसावाडी, कुकलाह, अलोनिया, गोरखकलां, परासिया-झिलमिली, खिरखिरी, गोरखपुर खुर्द, नारायणगंज, बांकी, जुरतरा, जुझारपुर, दुकली, बंडोल, राहीवाडा, थावरी,  ग्राम खामखरेली पहुंचें। 

सेवा के संकल्प वाला ही राजनैतिक दल कर सकता है


ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि पीड़ित शोषित वर्ग की चिंता भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील केन्द्र और प्रदेश सरकार ने करते हुये प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना से आवास उपलब्ध कराने का, जो क्रांतिकारी कार्य किया है वह राजनीति के माध्यम से सेवा के संकल्प वाला ही राजनैतिक दल कर सकता है।
                आज हर गांव-गांव में गरीबों को पक्के और सुव्यवस्थित मकान उपलब्ध हुये ह।  गरीब परिवार की आय बढ़ाने की चिंता और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिये भाजपा पूर्ण संकल्प के साथ कार्य कर रही है। भाजपा ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये हर वर्ग के लिये बड़ी पवित्र मंशा से काम किया है और छोटे-छोटे व्यापारी, जो बाजार हाट में दुकाने लगाते है उन्हें ठेकेदारों की वसूली से मुक्त करने के लिये नियम बनाये है।
                हर व्यक्ति देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और देश तथा प्रदेश को खुशहाल बनाये ऐसी मंशा के साथ भाजपा समाज के बीच काम करती है। सरकार के काम में पूर्ण पारदर्शिता का भाजपा की सरकारों ने, जो उदाहरण दिया है वह कल्पना से बाहर की बात थी। 

राशि बिना कटौती और बिना दलाली के हितगाहियों के खाते में पहुँच रही है


श्री राय ने कहा कि आज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की राशि बिना किसी कटौती और दलाली के हितगाहियों के खाते में पहुँच रही है। आज जो प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा देश का गौरव बढ़ रहा है, वह भाजपा की उसी बेहतर सोच का परिणाम है।
                जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन ने गांव गांव-गांव के देवालयों में दर्शन, पूजन किया। ग्राम जोगीवाडा मे बंडोल भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुमित राय के निवास पहुंचे तथा उनकी माता से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
                जनसंपर्क अभियान अंतर्गत ग्राम-ग्राम प्रवेश करने पर श्री दिनेश राय मुनमुन का कलश लेकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकतार्ओं एवं ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

16 अक्टूृबर को दिनेश राय मुनमुन जूनापानी हनुमान मंदिर से आरंभ करेंगे जनसंपर्क 

16 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जूनापानी हनुमान मंदिर पूजन-अर्चन कर जनसंपर्क अभियान आरंभ करेंगे।                     निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम हनुमान मंदिर जूनापानी में पवनपुत्र श्री हनुमान जी के दर्शन व पूजन के उपरांत जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करते हुए प्रात: 10:00 बजे ग्राम पांडीवाडा पहुंचेंगे।
                    इसके पश्चात श्री दिनेश राय मुनमुन 10:20 बजे गंगाढाना, 10:40 बजे भटमतरा, 11:00 बजे दानीमेटा, 11:20 बजे बकौडासिवनी, 11:40 बजे बरसला, 12:00 बजे नंदौरा, 12:20 बजे बखारी, 12:40 बजे गुढ़ी, 01:00 बजे चारगांव, 01:20 बजे जरौंदा, 01:40 बजे समनापुर, 02:00 बजे रामगढ़, 02:40 बजे केवलारी, 03:00 बजे बंदरिया, 03:20 बजे लकवाह, 03:40 बजे दरबई, 04:00 बजे तुलफरैय्यत, 04:20 बजे खैरनरा, 04:40 बजे पीपरढाना, 05:00 बजे बीजादेवरी, 05:20 बजे माहुलपानी, 05:40 बजे बबैया, 06:00 बजे गोरखपुर, 06:20 बजे ढटई 06:40 बजे सुकरी, 07:00 बजे ग्राम घुंघसा पहुंचेंगे तथा ग्रामीणों से मिलकर कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.