Type Here to Get Search Results !

जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे का अजाक्स संगठन द्वारा किया गया स्वागत अभिनंदन

जिला शिक्षा अधिकारी एस एस कुमरे का अजाक्स संगठन द्वारा किया गया स्वागत अभिनंदन


सिवनी। गोंडवाना समय। 

स्कूल शिक्षा विभाग वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 29 सितंबर 2023 को किये गये आदेश के तहत मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के राजपत्रित सेवा भर्ती नियम मध्यप्रदेश राज्य एवं अधीनस्थ शिक्षा सेवा शाला शाखा भर्ती एवं पदोन्नति नियम वर्ष 2016 में दिनांक 20 दिसंबर 2022 को किये गये संशोधन द्वारा उच्च पद का प्रभार दिये जाने संबंधी प्रावधान किया गया है।
             


उपरोक्तानुसार प्रावधान के अनुक्रम में राज्य शासन एतद द्वारा सहायक संचालक पद पर उच्च प्रभार सौंपते हुये प्रशासकीय आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी के पद सिवनी के सहायक संचालक श्री एस एस कुमरे को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापना की गई।
                

जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी बनाये जाने पर एस एस कुमरे को उनके शुभचिंतकों व स्वजनों, परिचितों के द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनायें प्रेषित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामनायें की गई है। 

शिक्षा व्यवस्था की उत्तरोत्तर अभिवृद्धि हेतु बधाई शुभमंगलकामनाएं प्रेषित की गई


नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी श्री एस.एस.कुमरे का अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकारी/कर्मचारी संघ (अजाक्स) जिला सिवनी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को फूल मालाओं, पुष्प गुच्छ व मिठाई खिलाकर अभिनंदन कर जिले की शिक्षा व्यवस्था की उत्तरोत्तर अभिवृद्धि हेतु बधाई शुभमंगलकामनाएं प्रेषित की गई।
                इस दौरान प्रमुख रूप से संभागीय उपाध्यक्ष संतकुमार मर्सकोले, जिलाध्यक्ष चित्तौड Þसिंह कुशराम, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कोमल गढ़पाल, जिला सचिव वीरेन्द्र डोंगरे, सहसचिव उमेश उईके, महासचिव उमेश गढ़पाल, कोषाध्यक्ष शीलचंद कुरचे, महासचिव सुरेश उईके, महासचिव विजय शेण्डे, गोंड समाज महासभा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मर्सकोले के अलावा बड़ी संख्या में अजाक्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.