Type Here to Get Search Results !

विजय उईके के समर्थन में दिनेश राय मुनमुन ने किया रोड शो

विजय उईके के समर्थन में दिनेश राय मुनमुन ने किया रोड शो

एकजुटता के साथ भाजपा कार्यकर्ता कर रहे चुनाव प्रचार-प्रसार


आदेगांव। गोंडवाना समय। 

लखनादौन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में सिवनी विधायक प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने रोड शो किया। कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह देखा गया। वहीं हजारों कार्यकतार्ओं के बीच रोड शो हुआ। दिनेश राय मुन मुन लखनादौन प्रत्याशी विजय उईके के लिये जनता से आशीर्वाद मांगा। दिनेश राय के रोड शो के बाद कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 

कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह बाबा को ओवर कांफिडेंस कहीं डूबो ना दे 

विजय उईके लखनादौन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किये गये रोड के बाद यह चर्चा भी चल रही है कि लखनादौन कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह बाबा को ओवर कांफिडेंस कहीं डूबो ना दे। यह सारे सवाल अब खड़े होते नजर आ रहे हैं।
             अब बात करें कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह बाबा की तो उनकी शांत कार्यशैली ही उनकी पहचान है मगर इस चुनाव में कार्यकतार्ओं में कांग्रेस के वरिष्ठ व जवाबदार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में क्यों चुनाव को लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा है।            
             कांग्रेस के प्रति लखनादौन विधानसभा में कहीं कार्यकतार्ओं की नाराजगी कारण तो नहीं है। जिसकी बजह से कांग्रेस कार्यकर्ता निष्क्रियता के साथ कार्य कर रहे है। वहीं दूसरी भाजपा प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में सारे भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर उनके समर्थन में कार्य कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.