Type Here to Get Search Results !

संतोष बिसेन और प्रकाश राय शिक्षक ने महिला शिक्षिका के साथ घर में घुसकर किया था मारपीट

संतोष बिसेन और प्रकाश राय शिक्षक ने महिला शिक्षिका के साथ घर में घुसकर किया था मारपीट

अनुसूचित जाति वर्ग की महिला व उसके पति के साथ मारपीट करने पर अजाक थाना सिवनी दर्ज हुआ था मामला 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

शिक्षक संतोष बिसेन प्राथमिक शाला कोटकसा और प्रकाशचंद राय प्राथमिक शाला चिखली संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बादलपार और संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल चक्की खमरिया में पदस्थ है।
            


संतोष बिसेन और प्रकाश पर अनुसूचित जाति वर्ग की महिला शिक्षिका और उनके पति के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के संबंध में अजाक थाना सिवनी में मामला दर्ज हुआ था। जानकार सूत्र बताते है कि शिक्षक संतोष बिसेन पूर्व में भी कुछ मामलों में विवादित रहे है। जिसको लेकर संतोष बिसेन अपने संकुल केंद्र सहित जनजाति कार्य विभाग सिवनी में चर्चित चेहरे के रूप में जाने पहचाने जाते है। 

संतोष बिसेन और प्रकाश राय पर एससी, एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था


प्राप्त जानकारी अनुसार 19 अक्टूबर 2023 को प्रार्थी दिव्या मेश्राम पति किशोरे मेश्राम वर्ग अनुसूचित जाति जो कि सांई नगर सेन्ट्रल स्कूल के पीछे डूण्डा सिवनी ने अपने पति किशोर कुमार मेश्राम के साथ अजाक थाना सिवनी पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी वह प्राथमिक शाला बाबूटोला (सुकतरा) में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है और उनके संकुल कन्द्र में सतोष बिसेन शिक्षक के पद पर पदस्थ है।
                वहीं दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को संतोष बिसेन ने दिव्या मेश्राम शिक्षिका से कहा था कि तुम मुझे और मेरी पत्नि को बदनाम कर रही हो, इसी कारण संतोष बिसेन शिक्षक अपने साथी शिक्षक प्रकाश राय के साथ घर में घुसकर गंदी गंदी गालियां देकर और जातिगत रूप से अपमानित करते हुये महिला शिक्षिका के साथ उसके पति किशोर मेश्राम के साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दिया था।
                अनुसूचित जाति वर्ग की महिला शिक्षिका के रिपोर्ट पर अजाक थाना सिवनी में अप.क्र. 08/2023 धारा 294, 323, 506, 452, 34 भा.द.वि. 3 (1), द, ध, 3 (2)(व्ही ए) एससी, एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

संतोष बिसेन शिक्षक का विवादों से रहा है नाता, उच्चाधिकारी नहीं करते फिर भी कार्यवाही 


संतोष बिसेन शिक्षक आदिवासी अंचल क्षेत्र के स्कूल में पदस्थ है जो कि पूर्व से ही विवादित रहे है। संतोष बिसेन शिक्षक महिला शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में चर्चित है। पूर्व में संतोष बिसेन के उजागर हुये विवादित मामलों के बाद अब अनुसूचित जाति वर्ग की महिला शिक्षिका व उनके पति के साथ मारपीट करने के अजाक पुलिस थाना सिवनी में मामला दर्ज होने के बाद अब माननीय न्यायालय की चौखट तक पहुंचना पड़ा है।                 

संतोष बिसेन शिक्षक की विवादास्पद कार्यप्रणाली के बाद भी उच्चाधिकारियों के द्वारा विभागीय कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे है। बताया जाता है कि राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण संतोष बिसेन शिक्षक पर शिकवा शिकायत और विवादास्पद कार्यप्रणाली उजागर होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो पाती है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.