Type Here to Get Search Results !

जनसंपर्क के दौरान लोगो में भाजपा के प्रति गहन असंतोष देखने को मिला-आनंद पंजवानी

 जनसंपर्क के दौरान लोगो में भाजपा के प्रति गहन असंतोष देखने को मिला-आनंद पंजवानी

अवैध कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं का है अभाव


सिवनी। गोंडवाना समय।

सिवनी विधानसभा के काॅग्रेस के युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी के समर्थन में नगर काॅग्रेस द्वारा  टैगोर वार्ड में जनसंपर्क किया गया। टैगोर वार्ड के हर गली, हर घर में जाकर आनंद पंजवानी के लिए वोट देने की अपील की गई। अवैध कालोनी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हमारे यहाॅ मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
                सड़क, बिजली, पानी की सुविधा अवैध कालोनी के नाम पर नही दी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर चुनाव में यह घोषणा करते है कि अवैध कालोनियों को वैध कर दिया जायेगा लेकिन वर्षो से यही स्थिति है कि सिवनी विधायक मुनमुन राय भी चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में पलटकर नही देखते। जनता ने कहा आनंद पंजवानी युवा है सक्रिय रहे है, हमें उनसे बहुत अपेक्षाएं है।
                 युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी के समर्थन के जनसंपर्क के दौरान लोगो में भाजपा के प्रति गहन असंतोष देखने को मिला, लोगो का कहना यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा योजनाओं के बड़े-बड़े विज्ञापन भर देखने को मिलते है, योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पाता है। इस कारण मतदाता परेशान है और इंतजार कर रहा है कि 17 नवम्बर 2023 का दिन कब आये, कि हम कि इस झूठी और फरेबी सरकार को अपने मतदान के माध्यम से बदले।

शिवराज सिंह चैहान और दिनेश राय मुनमुन की झूठी घोषणाओं से नाराज है


काॅग्रेस युवा प्रत्याशी आनंद पंजवानी द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोपालगंज के लखनवाड़ा एवं मातृधाम मंडलम में जनसंपर्क किया गया। पूजा अर्चना के बाद कारीरात, भंण्डारपुर, चांवडी, खमरिया, थरेली, परासिया, गुंदरई, मोहगांव, बोबरबेली, लामाज्योती, ऐरपा, कातलबोडी, बंघोडी, करहैया, जमुनिया, बिनेकी, फुलारा, मरझोर, सकरदा, चारगांव, पीपरडाही, कोहका, सुकरी आदि ग्रामो में पंहुचकर मतदाताओं से आर्शीवाद लिया, और काॅग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
             ब्लाक, मंडलम, सेक्टर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों ने जगह-जगह आनंद पंजवानी का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। जन सम्पर्क के दौरान ग्राम वासियों ने बताया कि इन गांवो के मतदाता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की झूठी घोषणाअेां से नाराज है। उन्होंने काॅग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी को इस चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात कही। 

इनकी उपस्थिति रही


जनसम्पर्क में नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, सुरेन्द्र करोसिया, रंजीत यादव, श्रीमति ललिता बघेल, श्रीमति तृप्ति नामदेव, अशोक चैबे, धु्रवनारायण चैधरी, गेंदलाल भलावी, विनोद नामदेव, अर्जुन बिसेन, विपिन यादव, प्रमोद गुंटी यादव, मधु क्रिडिया, राजकुमार ठाकुर, राजू यादव, मोहन विश्वकर्मा, मिर्जा फेसल बेग, मनीष अग्रवाल, नितिन शुक्ला, शाहिद रानू, साजिद खान, ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, घनश्याम सनोडिया, जितेन्द्र सनोडिया, रामदयाल साहू, शशिभूषण सिंह बघेल, पेसू सनोडिया, स्वदेश सक्सेना, चिंतामन धुर्वे, देवधर सक्सेना, सुशील ठाकुर, शिवदीप डेहरिया, मंडलम अध्यक्ष ब्रजभूषणसिंह बघेल, चन्द्रहास सनोडिया, कन्हैया सनोडिया, घनश्याम डेहरिया, सेक्टर अध्यक्ष जीवन सनोडिया, धर्मेन्द्र सनोडिया, इमरान खान, मुकेश सनोडिया, अंकित सनोडिया, अपूर्व सिंह बघेल, दयाराम सनोडिया, नेतराम बघेल, विनोद नाग, बीएलए विजय साहू, शिवशंकर बघेल, प्रवीण सनोडिया, तरूण सनोडिया, इरशाद खान, सोहन सनोडिया, सलमान खान, प्रमोद पंचेश्वर, शिवम डेहरिया, महेन्द्र सनोडिया, मस्तराम सनोडिया, महेन्द्र सनोडिया, लल्लू नागेश सनोडिया, जयंत सनोडिया, मुकेश सनोडिया, अभिषेक बघेल, कृष्णकुमार सनोडिया, रामबिहारी, बिशन दयाल, बबलू सनोडिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.