Type Here to Get Search Results !

उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 

जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा 

भोपाल। गोंडवाना समय। 

आदिवासी बाहुल्य राज्य मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। चुनाव में हार के बाद कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी आलाकमान ने अब जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। वहीं आदिवासी विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
                


वहीं हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। यहां पर भाजपा 163 सीटों पर विजयी हुई है। वहीं करीब 66 सीटों पर कांग्रेस को विजय मिली है।
                कांग्रेस ने करारी हार के बाद अब संगठन में ​फेरबदल करना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस अपनी जीत को तय मान रही थी। मगर जब चुनाव परिणाम सामने आए तो पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार में कई बडेÞ चेहरे भी शामिल हैं। 

उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं

उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंघार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं उमंग सिंघार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।
                    उमंग सिंघार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंघार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले उमंग सिंघार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.