Type Here to Get Search Results !

अनिल उईके वनस्पति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित

अनिल उईके वनस्पति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित 


शहडोल। गोंडवाना समय। 

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल द्वारा तृतीय दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन 29 दिसंबर को आयोजन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल एवं कुलपति की उपस्तिथि में किया गया।                     


जिसमें वर्ष 2022-23 की विश्वविद्यालय संबंधित परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप योग्य परीक्षार्थियों को स्वर्ण/रजत पदक से नवाजा गया।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल जी द्वारा स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया 

वनस्पति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल जी द्वारा स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया है। बता दे कि अनिल सिंह उईके पिता तिरू जयकरण सिंह उईके एवं माता श्रीमती गिरिजा सिंह उईके जी जो कि कृषि पर निर्भर है।
            अनिल सिंह उईके के दादाजी जो कि गोंडी धर्म के वरिष्ठ धर्मचार्य तिरू हरि सिंह उईके जी (खितौली) जो कि हेडमास्टर से सेवानिवृत्त हुए आपके मार्गदर्शन से हमेशा अनिल ओतप्रोत रहें यह सफलता का कहीं न कहीं आप इस क्षण के अभिन्न अंग है।

जीएसयू पूर्व जिलाध्यक्ष शहडोल भी रह चुके है 

अनिल सिंह उईके ने निरंतर पढ़ाई के साथ ही सामाजिक क्षेत्र जीएसयू पूर्व जिलाध्यक्ष शहडोल भी रह चुके हैं। वर्तमान में जीएसयू सदस्य के रूप अपना योगदान दे रहे है। आप वर्तमान में सीएसआईआर नेट की तैयारी कर रहे हैं। अनिल सिंह उईके की इस उपलब्धि पर परिवारजन, पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन शहडोल, आदिवासी समुदाय शहडोल संभाग एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के गुरुजन ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.