Type Here to Get Search Results !

आशुतोष महादेव ठाकुर एवं विमलेश ठाकुर का एमपीपीएससी में हुआ चयन

आशुतोष महादेव ठाकुर एवं विमलेश ठाकुर का एमपीपीएससी में हुआ चयन

आशुतोष महादेव बने डिप्टी कलेक्टर तो विमलेश ठाकुर बने सब रजिस्टार

किरार समाज में हर्ष व्याप्त

खैरापलारी/केवलारी। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम झगरा निवासी श्री लखन सिंह ठाकुर जो कि वर्तमान में सिवनी में निवासरत हैं उनके सुपुत्र आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर जो कि वर्तमान में वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं
            


जिन्होंने अथक मेहनत, प्रयास और लगन से एमपीपीएससी की तैयारी कर प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनकर माता-पिता और परिवार ही नहीं वरन संपूर्ण सिवनी जिला किरार समाज सहित मध्य प्रदेश किरार समाज को गौरवान्वित किया है। ज्ञात होवे कि आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं एमटेक ट्रांसपोर्टेशन से इंजीनियरिंग की है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर अपने माता-पिता को देते हैं।

विमलेश ठाकुर वर्तमान में बैतूल जिला के विशेष शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं      


इसी तरह सिवनी जिले के सिवनी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदनवाड़ा कला निवासी  श्री श्याम ठाकुर के सुपुत्र विमलेश ठाकुर ने भी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अथक मेहनत ,प्रयास और लगन से एमपीपीएससी की परीक्षा देकर प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त कर सबरजिस्टार बनकर माता-पिता और परिवार ही नहीं बल्कि सिवनी जिले की संपूर्ण किरार समाज को गौरवान्वित किया है  विमलेश ठाकुर भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते है।ं ज्ञात होवे कि विमलेश ठाकुर वर्तमान में बैतूल जिला के विशेष शाखा में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

बधाई शुभकामनायें देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है 

आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर एवं विमलेश ठाकुर की इन उपलब्धियों पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा जिला सिवनी से जिला अध्यक्ष नीलम पटेल, उपाध्यक्ष सेवक राम ठाकुर, रामनाथ ठाकुर, नान्ह्य ठाकुर, उमाप्रसाद ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, महामंत्री प्रदीप पप्पू पटेल, जिला संगठन मंत्री, राजेश सोलंकी, तुलसीराम ठाकुर, अरुण ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रवि ठाकुर, सचिव धन सिंह ठाकुर, मनोहर ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी लवकुश ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अजय ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, युवा  पत्रकार संतोष ठाकुर आदि अन्य सभी सामाजिक बंधुओ ने हर्ष व्यक्त कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपके उज्जवल भविष्य की कामना की है


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.